एअर इंडिया ने उज़बेकिस्तान एयरवेज़ के साथ की कोडशेयर पार्टनरशिप
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: गुरूग्राम
गुरूग्राम, : एअर इंडिया ने आज ऐलान किया कि इसने उज़बेकिस्तान एयरवेज़ के साथ नई कोडशेयर पार्टनरशिप के साथ अपने बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को और मजबूत बना लिया है। इस साझेदारी से भारत और मध्य एशिया के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो गई है।
20 मार्च 2026 से एअर इंडिया ने भारत-उज़बेकिस्तान के मुख्य रूट्स पर संचालित होने वाली उज़बेकिस्तान एयरवेज़ की उड़ानों पर अपना ‘एआई’ डेज़िगनेटर कोड लगाना शुरू कर दिया है; इन मार्गों में दिल्ली-ताशकंद, मुंबई-ताशकंद और गोवा-ताशकंद (सीज़नल रूट) शामिल हैं।
यह नई कोडशेयर पार्टनरशिप एअर इंडिया के यात्रियों को भारत के प्रमुख गेटवेज़ से ताशकंद तक निर्बाध पहुँच प्रदान करती है। इसके साथ, यात्री एक ही टिकट पर एअर इंडिया के विस्तृत रूट नेटवर्क पर आगे की अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का लाभ उठा सकते हैं, और उनका बैगेज सीधे उनके अंतिम गंतव्य तक पहुँचाया जाता है।
एयर इंडिया और उज़बेकिस्तान एयरवेज़ के बीच एक इंटरलाइन पार्टनरशिप भी है, जो ताशकंद से बुखारा, कारशी, नुकुस, उरगेन्च, टर्मेज़, समरकंद, फरगाना और नमनगन के लिए आगे के कनेक्शन उपलब्ध कराती है।
इस अवसर पर एअर इंडिया के चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, निपुण अग्रवाल ने कहाः “उज़बेकिस्तान एयरवेज़ के साथ यह साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, हम एअर इंडिया के ग्लोबल फुटप्रिन्ट का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं। ताशकंद, पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक यात्रा के मुख्य गंतव्य के रूप में उभर रहा है, ऐसे में यह साझेदारी हमें अपने मेहमानों को ज़्यादा विकल्प और सुविधाएँ प्रदान करने के साथ-साथ मध्य एशिया के साथ भारत के एयर लिंक्स को मज़बूत बनाने का अवसर प्रदान करती है।”
उज़बेकिस्तान बोर्ड, जेएससी के चेयरमैन, शुखरात खुदायकुलोव ने कहाः उज़बेकिस्तान एयरवेज़, जेएससी और एअर इंडिया के बीच कोडशेयर एगीमेन्ट पर हस्ताक्षर करने से दोनों देशों के बीच एविएशन में आपसी सहयोग के नए मार्ग खुले हैं। यह हमारे अंतरराष्ट्रीय रूट नेटवर्क का विस्तार करने और हमारे यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उज़बेकिस्तान एयरवेज़ जेएससी की ओर से, मैं एअर इंडिया के प्रति आभार व्यक्त करना चाहूंगा। हमें उम्मीद है कि यह समझौता हमारी साझेदारी को मजबूत बनाने और एविएशन इंडस्ट्री में नई संयुक्त पहलों को लागू करने के लिए एक मजबूत नींव की तरह काम करेगा।’’
कोडशेयर उड़ानों की बुकिंग एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (www.airindia.com) मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट्स सहित सभी चैनलों पर उपलब्ध है।


