पूणेमहाराष्ट्रविजनेस

सुमीत एसएसजी और पिनेकल इंडस्‍ट्रीज ने की साझेदारी, महाराष्‍ट्र के एम.ई.एम.एस. 108 प्रोजेक्‍ट के लिए उन्‍नत एंबुलेंस प्रदान करेंगे

सुमीत एसएसजी और पिनेकल इंडस्‍ट्रीज ने की साझेदारी, महाराष्‍ट्र के एम.ई.एम.एस. 108 प्रोजेक्‍ट के लिए उन्‍नत एंबुलेंस प्रदान करेंगे

 

पिनेकल इंडस्‍ट्रीज महाराष्‍ट्र में 255 ए.एल.एस., 1274 बी.एल.एस. और 36 नियोनेटल एंबुलेंस के लिए बॉडी किट विकसित करेगा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, महाराष्ट्र : सुमीत एसएसजी ने एंबुलेंस और विशेष वाहनों के अग्रणी निर्माता पिनेकल इंडस्ट्रीज के साथ सामरिक साझेदारी की घोषणा की है। महाराष्ट्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

दोनों कंपनियां मिलकर महाराष्ट्र इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज (एम.ई.एम.एस. 108) प्रोजेक्ट के लिए एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ए.एल.एस.), बेसिक लाइफ सपोर्ट (बी.एल.एस.) और नियोनेटल एंबुलेंस तैयार करेंगी और उपलब्ध कराएंगी। यह पहल राज्य की अहम सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में मदद करेगी।

सुमीत ग्रुप, बीवीजी इंडिया लिमिटेड और स्पेन की एसएसजी ट्रांसपोर्ट सैनिटेरियो के संयुक्त उपक्रम ‘सुमीत एसएसजी बीवीजी महाराष्ट्र ईएमएस’ के तहत 10 साल की पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल में 1,756 एंबुलेंस का बेड़ा तैनात किया जाएगा और उसका संचालन किया जाएगा। इस पहल का मकसद आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित स्टाफ और एकीकृत इमरजेंसी सिस्टम के जरिए प्री-हॉस्पिटल केयर को बेहतर बनाना, तेज़ प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना और महाराष्ट्र के शहरों व गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करना है।

इन एम्बुलेंस को महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में तैनात करने की योजना है।

सुमीत एसएसजी के चेयरमैन श्री सुमित सलुंके ने कहा, पिनेकल इंडस्ट्रीज एंबुलेंस निर्माण में अपनी मजबूत विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है और इस प्रोजेक्ट एम.ई.एम.एस. 108 की सफलता में उनकी भूमिका अहम है। हमारी कोशिश है कि हर एंबुलेंस मजबूत, भरोसेमंद, सुरक्षित और मेडिकल जरूरतों के अनुरूप हो। पिनेकल की प्रमाणित इंजीनियरिंग क्षमता यह सुनिश्चित करती है कि हर एंबुलेंस विश्वस्तरीय इमरजेंसी सेवा के मानकों पर खरी उतरे।

पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर श्री सचिन देशमुख ने कहा, “इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सुमीत एसएसजी के साथ साझेदारी करना हमारे लिए गर्व की बात है। पिनेकल इंडस्ट्रीज में हम हमेशा बेहतर इंजीनियरिंग और मरीज-केंद्रित डिजाइन पर ध्यान देते हैं। इस पहल के जरिए हमारा लक्ष्य आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करना और ज्यादा से ज्यादा जीवन बचाने में योगदान देना है।”

इस सहयोग के तहत पिनेकल इंडस्ट्रीज एम्बुलेंस को डिजाइन कर उन्हें तैयार करके उपलब्ध कराएगी। कंपनी पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभालते हुए एक सम्पूर्ण एम्बुलेंस कन्वर्जन पार्टनर के रूप में काम करेगी। इन एम्बुलेंस को इस तरह तैयार किया जाएगा कि शहरों के साथ-साथ दूरदराज के इलाकों में भी मरीजों तक जल्दी पहुंचा जा सके। साथ ही, इलाज से जुड़ी सुविधाएं बेहतर हों और मरीजों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके।

प्रत्येक एम्बुलेंस में मेडिकल-ग्रेड इंटीरियर, मॉड्यूलर स्टोरेज सिस्टम, बेहतर रोगी आराम समाधान और क्रैश-सेफ संरचनाएं होंगी, जो भारतीय और वैश्विक स्वास्थ्य सेवा मोबिलिटी मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करेंगी।

इस सहयोग के तहत पिनेकल इंडस्ट्रीज निम्न सुविधाएं प्रदान करेगी:

• ए.एल.एस., बी.एल.एस. और नवजात शिशुओं के लिए विशेष एम्बुलेंस का निर्माण

• मेडिकल मानकों के अनुसार साफ-सुथरा और आसानी से सैनिटाइज होने वाला इंटीरियर

• ई.एम.टी. और पैरामेडिक्स के लिए आरामदायक और सुविधाजनक सीटिंग व्यवस्था

• ऑक्सीजन सिस्टम, सक्शन यूनिट और जरूरी आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता

• बेहतर रोशनी और आसान संचालन के लिए एलईडी लाइटिंग और कंट्रोल पैनल

• स्ट्रेचर को सुरक्षित तरीके से लगाने के लिए विशेष माउंटिंग सिस्टम

• सरकार के एआईएस-125 मानकों का पूरी तरह पालन

एम.ई.एम.एस. 108 परियोजना पर प्रभाव:

• उच्च टिकाऊपन के साथ तैयार एम्बुलेंस, जो चिकित्सा सुरक्षा मानकों पर खरी उतरेंगी

• मरीजों और ईएमएस कर्मचारियों के लिए बेहतर आराम और ज्यादा सुरक्षा

• संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सुथरी और आसानी से साफ होने वाली सतहें

• महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों की जरूरतों के मुताबिक मजबूत और भरोसेमंद संरचना

 

वैश्विक स्तर के चिकित्सा उपकरणों के साथ आसानी से जुड़ने की सुविधा

यह साझेदारी भारत में सबसे उन्नत और बड़े पैमाने का इमरजेंसी मेडिकल सेवा फ्लीट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारतीय इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता को वैश्विक मेडिकल टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button