मुंबईमहाराष्ट्रविजनेस

एनबीबीएल के ‘बैंकिंग कनेक्ट’ प्लेटफॉर्म से जुड़ा एक्सिस बैंक

एनबीबीएल के ‘बैंकिंग कनेक्ट’ प्लेटफॉर्म से जुड़ा एक्सिस बैंक

प्लेटफॉर्म का साझा डिजिटल ढांचा करोड़ों बैंकिंग ग्राहकों को बेहतर और आसान डिजिटल भुगतान की सुविधा देगा।

एक्सिस बैंक के शामिल होने के बाद, अब इस प्लेटफॉर्म पर कुल 8 बैंक और 11 पेमेंट एग्रीगेटर सक्रिय हो चुके हैं।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई,: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) ने घोषणा की है कि देश के प्रमुख निजी बैंकों में से एक एक्सिस बैंक अब उसके ‘बैंकिंग कनेक्ट’ प्लेटफॉर्म से जुड़ गया है।

 

इस जुड़ाव के बाद बैंक के 3.7 करोड़ ग्राहकों को भारत के 4,800 से अधिक व्यापारियों के यहां तेज और आसान भुगतान का अनुभव मिलेगा। इससे भुगतान की प्रक्रिया पहले से ज्यादा सरल और सुविधाजनक हो जाएगी।

 

अब ‘बैंकिंग कनेक्ट’ प्लेटफॉर्म देश के आठ प्रमुख बैंकों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म 11 भुगतान सेवा प्रदाताओं से भी जुड़ा हुआ है।

 

इस बढ़ते दायरे से साफ है कि यह प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसे अपनाना आसान है। यह व्यवस्था धीरे-धीरे ऐसी बैंकिंग प्रणाली की ओर बढ़ रही है, जहां अलग-अलग बैंकों के बीच भुगतान आसानी से और एक समान तरीके से हो सके, जिससे सभी जुड़े पक्षों को अधिक सुविधा और बेहतर कार्यक्षमता मिलती है।

 

एनबीबीएल की एमडी और सीईओ नूपुर चतुर्वेदी ने कहा, “बैंकिंग कनेक्ट धीरे-धीरे पूरे सिस्टम में नेट बैंकिंग भुगतान के तरीके को बदल रहा है। इस मंच को तेजी से अपनाया जाना यह दिखाता है कि हमारे साझेदार और ग्राहक एनबीबीएल की व्यवस्था पर भरोसा करते हैं। हमारा ध्यान ऐसे आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल ढांचे बनाने पर है, जो ग्राहकों के भुगतान अनुभव को बेहतर बनाए और कारोबार के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाए। एक्सिस बैंक का जुड़ना इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे हम भारत के डिजिटल भुगतान लक्ष्य को और मजबूत कर रहे हैं।”

 

एक्सिस बैंक की प्रेसिडेंट और हैड (कार्ड्स, पेमेंट्स और वेल्थ मैनेजमेंट), अर्णिका दीक्षित ने कहा: “बैंकिंग कनेक्ट प्लेटफॉर्म के साथ हमारा जुड़ना ग्राहकों के लिए नेट-बैंकिंग भुगतान को सरल और एक समान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस एक साझा प्लेटफॉर्म (इंटरोपरेबल स्विच) का उपयोग करके हम तकनीकी तालमेल को बेहतर बना सकते हैं और ग्राहकों को भुगतान के समय एक सहज अनुभव दे सकते हैं। डिजिटल भुगतान के इस बदलते दौर में हमारा ध्यान ऐसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर है, जो एक्सिस बैंक के ग्राहकों की सुविधा बढ़ाएं और भारत के डिजिटल पेमेंट ईकोसिस्टम को और मजबूत करें।”

 

बैंकिंग कनेक्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ‘पेमेंट विजन 2028’ के लक्ष्यों के साथ पूरी तरह मेल खाता है, जो देश में सुरक्षित और साझा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का काम करता है। इसकी सुरक्षा प्रणाली बैंकों के स्तर की जांच और केंद्रीकृत निगरानी पर आधारित है, जो व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए एक सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करती है।

 

एनबीबीएल जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर कुछ नई सुविधाएं भी जोड़ने वाला है, जैसे व्यापारियों को सीधा भुगतान (Direct-to-Merchant Settlement), थर्ड-पार्टी वेरिफिकेशन (TPV), और मैंडेट (Mandate) सुविधा। इन नई खूबियों के साथ ‘बैंकिंग कनेक्ट’ उन व्यवसायों के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होगा जिनके पास भुगतान की मात्रा बहुत अधिक या जटिल है। इन विकास कार्यों के साथ, बैंकिंग कनेक्ट भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए भविष्य के बुनियादी ढांचे के रूप में विकसित हो रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button