
दिव्यांगों के सम्मान के लिए समाज की पहल संतोषजनक : मुरलीकांत पेटकर
दिव्यांगों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर व कैलिपर का वितरण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे, महाराष्ट्र
पुणे :दिव्यांगजनों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए समाज द्वारा किए जा रहे प्रयास संतोषजनक हैं और ऐसे उपक्रमों से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। हालांकि आज भी उन्हें अपेक्षित सम्मान पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। यह प्रतिपादन पद्मश्री सम्मानित मुरलीकांत पेटकर ने किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दिव्यांगों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर का उचित प्रशिक्षण दिया जाए, तो उन्हें इसका बड़ा लाभ मिल सकता है।
समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत की ओर से वानवडी स्थित जांभूळकर चौक के दिव्यांग कल्याणकारी संस्था एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित मोटराइज्ड व्हीलचेयर और कैलिपर वितरण कार्यक्रम में वे बोल रहे थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुणे महानगर के सेवा प्रमुख महेश मानेकर, सक्षम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अविनाश वाचासुंदर, अण्णा विसपुते, ऑर्थो-स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. विरेंद्र ओस्तवाल, राष्ट्रीय महासचिव उमेश अंधारे, प्रकल्प समन्वयक रविंद्र कोपरगांवकर, पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष एडवोकेट मुरलीधर कचरे तथा सचिव नरेंद्र बापट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सक्षम पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत और अल्टीस कंपनी के सीएसआर उपक्रम के माध्यम से अस्थिबाधित दिव्यांगों को निःशुल्क मोटराइज्ड व्हीलचेयर वितरित की गईं। इसके साथ ही दिव्यांग कल्याणकारी संस्था और वल्कन टेक्नोलॉजी के सहयोग से कैलिपर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में कुल 20 मोटराइज्ड व्हीलचेयर और 25 कैलिपर का वितरण किया गया।
प्रास्ताविक में नरेंद्र बापट ने बताया कि आने वाले समय में 500 मोटराइज्ड व्हीलचेयर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल को दिव्यांगजनों के स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उपस्थित लोगों ने इसकी सराहना



