अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस को बड़ी सफलता, ऑटो लूटकांड का खुलासा

इटावा पुलिस को बड़ी सफलता, ऑटो लूटकांड का खुलासा

लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटा गया ऑटो व तमंचा बरामद

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। जनपद इटावा की थाना लवेदी पुलिस को ऑटो लूट की घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया ऑटो, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। हालांकि आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना लवेदी पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 9/10 मई की रात थाना लवेदी पुलिस ददौरा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 1 मई 2026 को ऑटो लूट की घटना में शामिल आरोपी लूटा हुआ ऑटो लेकर नवादा खुर्द की ओर से आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनय सिंह चौहान उर्फ मनू पुत्र उपेंद्र चौहान निवासी नवादा खुर्द कला थाना लवेदी जनपद इटावा के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 1 मई को ऑटो लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपराध करने के उद्देश्य से अवैध असलहा अपने पास रखता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस तथा लूटा गया ऑटो नंबर UP75BT6241 बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, हेड कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल अर्पित कुमार, कांस्टेबल हेमंत कुमार तथा चालक हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button