NEET-UG पेपर लीक में CBI का बड़ा एक्शन, पुणे कॉलेज की प्रिंसिपल मनीषा हवलदार
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
गिरफ्तारNEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI ने पुणे कॉलेज की प्रिंसिपल मनीषा हवलदार को गिरफ्तार किया है. NTA एक्सपर्ट होने के चलते उन्हें पेपर तक पहुंच मिली, जिसका दुरुपयोग कर सवाल लीक किए गए. उन्हें नेटवर्क की अहम कड़ी माना जा रहा है.
पुणे:
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे के प्रतिष्ठित सेठ हीरालाल सराफ कॉलेज की प्रिंसिपल मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तार कर लिया है. मनीषा एक अनुभवी प्रोफेसर हैं और ‘विद्या प्रसारणी सभा’ से जुड़े इस कॉलेज में लंबे समय से कार्यरत थीं.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, मनीषा हवलदार NTA द्वारा फिजिक्स विषय की एक्सपर्ट नियुक्त की गई थीं, जिसके चलते उन्हें प्रश्नपत्र तैयार करने और उससे जुड़े संवेदनशील कंटेंट तक सीधी पहुंच मिली हुई थी. आरोप है कि इसी पहुंच का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र के सवाल लीक कर दिए.

