पूणेमहाराष्ट्र

‘आईएमडीआर को ‘वर्ष का शैक्षणिक संस्थान’ पुरस्कार

‘आईएमडीआर को ‘वर्ष का शैक्षणिक संस्थान’ पुरस्कार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। प्रबंधन विकास एवं अनुसंधान संस्थान को पुणे प्रबंधन संघ की ओर से ‘वर्ष का शैक्षणिक संस्थान’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुणे प्रबंधन संघ के 49वें स्थापना दिवस समारोह में डेक्कन एजुकेशन सोसायटी के न्यासी तथा संस्थान की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश कदम ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रा. डॉ. अभिजीत शिवणे, प्रा. डॉ. सूरज कांबळे, प्रा. डॉ. सन्मथ शेट्टी तथा प्रा. डॉ. सोनाली खुरजेकर उपस्थित थीं।

प्रबंधन शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग जगत से मजबूत संबंध, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में संस्थान के दीर्घकालिक योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी, पित्ती उद्योग समूह के प्रबंध निदेशक आदित्य पित्ती, पूना एब्रेसिव्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष वीरेंद्र सूद तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के निदेशक प्रसेनजीत फडणवीस ने ‘विकसित भारत’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। पुणे प्रबंधन संघ के अध्यक्ष बाळ पाटील, उपाध्यक्ष प्रदीप तुपे और राहुल जोशी भी उपस्थित थे।

संस्थान के साथ-साथ द इंडस आंत्रप्रेन्योर्स, स्वरूपवर्धिनी तथा महाट्रेनर्स संस्थाओं के अलावा प्रशांत बोरा, श्वेता शालिनी और गौरव त्रिपाठी का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जगदीश कदम ने कहा कि पिछले 52 वर्षों से प्रबंधन क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उद्योगोन्मुख शिक्षा, नवाचार आधारित अध्यापन, शोधपरक दृष्टिकोण और मूल्यनिष्ठ नेतृत्व निर्माण के क्षेत्र में संस्थान के सतत प्रयासों को नई पहचान मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button