इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसपी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसपी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाकर पुलिसकर्मियों और आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी द्वारा पौधारोपण से हुई, जिसके बाद पुलिस लाइन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अभियान में भाग लेते हुए परिसर में दर्जनों पौधे लगाए। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला जैसे पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण किया गया।

 

एसएसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बढ़ते तापमान और बदलते मौसम चक्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील की।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button