
मस्तिष्क ज्वर से बचाव को लेकर शिवमोहम्मदपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संध्या चौपाल आयोजित
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
मस्तिष्क ज्वर को लेकर नानपुर प्रखंड अन्तर्गत शिवमोहम्मदपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (HWC) पर संध्या चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय ग्रामीणों के साथ आशा कार्यकर्ता एवं पंचायतीराज प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा रवीन्द्र कुमार यादव ने मस्तिष्क ज्वर एवं जापानी ईन्सेफ्लाईटिस के लक्षण, बचाव व उपचार के बारे मे लोगों को जनकारी दी और बताया कि बच्चों को खाली पेट न सोने दें ,यदि बच्चे सो गये हैं तो उन्हे जगाकर खिला दें ।माता पिता या अभिभावक बच्चों मे बुखार, सुस्ती, ऐंठन या चमकी के लक्षण दीखते ही तत्काल आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कलरें और एम्बुलेंस 102 या निजी वाहन से तुरंत नजदीकी अस्पताल मे ले जायें। ओझा, भक्ता मे समय बर्बाद न करें ।
उक्त अवसर पर राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा भेजे गये प्रचार प्रसार वाहन द्वारा मस्तिष्क ज्वर और जापानी ईन्सेफ्लाईटिस से बचाव से सम्बंधित फिल्म भी दिखाए गये जिसे लोगों ने ध्यान लगाकर देखा ।
डा यादव ने मोहम्मदपुर के 2022 मे पीडित बच्चे की जांच भी की और उनके माता पिता को समय-समय पर बच्चे को चिकित्सक से दिखाते रहने की सलाह भी दी ।चौपाल मे नानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा दीपक कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार, भीडीसीओ प्रिंस कुमार, मो आरिफ ,पवन कुमार, भी बी डी एस दीपक कुमार HWC मोहम्मदपुर के सी एच ओ ,उत्पल कुमार व ए एन एम ,हर्षिता कुमारी , पायल कुमारी तथा कमलेश कुमार आदि उपस्थित थे ।



