अंतरराष्ट्रीयअपराध

पार्क में युवती से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल

पार्क में युवती से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल

 

डिजीटल नेटवर्क लंदन। ब्रिटेन की बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पाकिस्तान में जन्मे शरणार्थी शेराज मलिक (28) को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने माना कि आरोपी ने नशे की हालत में असहाय स्थिति में मौजूद युवती का फायदा उठाते हुए गंभीर अपराध को अंजाम दिया।

 

मामला पिछले वर्ष 29 जून का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार नॉटिंघमशायर के एक पार्क में युवती अपने मित्र के साथ मौजूद थी। बाद में वहां कुछ अन्य लोग भी आ गए। आरोप है कि इसी दौरान शेराज मलिक ने युवती को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

 

अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह बेहद डरी हुई थी और विरोध करने में भी असहज महसूस कर रही थी। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी ने जानबूझकर युवती की कमजोर स्थिति का फायदा उठाया।

 

सजा सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी ने एक असहाय और नशे की हालत में मौजूद युवती को निशाना बनाया, जो गंभीर अपराध है। अदालत ने इसे विश्वास और मानवीय संवेदनाओं के साथ घोर विश्वासघात करार दिया।

 

जांच में यह भी सामने आया कि शेराज मलिक पाकिस्तान में जन्मा था और ब्रिटेन पहुंचने से पहले इटली, जर्मनी तथा फ्रांस में रह चुका था। घटना के समय उसे ब्रिटेन आए एक वर्ष से भी कम समय हुआ था।

 

पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य संदिग्ध की तलाश अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button