पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

रोटरी क्लब ऑफ पुणे पाषाण की ओर से केईएम हॉस्पिटल पुणे को कार्डियाक ॲम्बुलन्स

रोटरी क्लब ऑफ पुणे पाषाण की ओर से केईएम हॉस्पिटल पुणे को कार्डियाक ॲम्बुलन्स

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,: रोटरी क्लब ऑफ पुणे पाषाण की पहल और रोटरी फाउंडेशन के ग्लोबल ग्रांट प्रकल्प के अंतर्गत केईएम हॉस्पिटल पुणे को अत्याधुनिक ॲडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) कार्डियाक ॲम्बुलन्स प्रदान की गई. इस प्रकल्प में फिनलैंड के रोटरी क्लब ऑफ राआहे ने ग्लोबल पार्टनर के रूप में सहयोग किया.

 

इस उपक्रम में रोटरी क्लब ऑफ पुणे वेस्टसाइड, पुणे कर्वेनगर, पुणे हडपसर, पनवेल इंडस्ट्रियल टाउन, पुणे मगरपट्टा सिटी, पुणे अमनोरा, पुरंदर और पुणे मगरपट्टा एलीट इन क्लब्स ने भी भाग लिया था. इसके अलावा अंजली और प्रदीप मुळे इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.

 

ॲम्बुलन्स के लोकार्पण समारोह का उद्घाटन जिला रोटरी फाउंडेशन चेअरमन (डीआरएफसी) रोटेरियन पंकज शहा के हाथों किया गया. इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया.

 

समारोह में केईएम हॉस्पिटल पुणे के वैद्यकीय संचालक डॉ. झक्सेस कोयाजी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिरीन वाडिया, रोटरी क्लब ऑफ पुणे पाषाण की अध्यक्ष रोटेरियन प्राजक्ता जेरे, मानद सचिव रोटेरियन दीपा पानसे, ग्लोबल ग्रांट संचालक रोटेरियन हेमंत जेरे तथा विभिन्न रोटरी क्लब्स के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

 

यह अत्याधुनिक कार्डियाक ॲम्बुलन्स हृदय रोग और अन्य गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने में सक्षम होगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका

निभाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button