
हवा गुणवत्ता व्यवस्थापन के लिए आधुनिक डिसीजन सपोर्ट सिस्टम
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे : सीआयआय क्लीनर एअर बेटर लाईफ (सीएबीएल) द्वारा व पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (पीसीएमसी) के सहयोग से स्वच्छ हवा के लिए एक बहुभागधारक बैठक का आयोजन किया गया.इस अवसर पर पुणे महानगरपालिका के आयुक्त नवल किशोर राम, जिल्हाधिकारी जितेंद्र डुडी ,सीआयआय क्लीनर एअर बेटर लाईफ उपक्रम की अध्यक्ष श्वेता आर्या आदी मान्यवर उपस्थित थे.
इस अवसर पर सीएबीएल फोरम द्वारा पुणे और पिंपरी-चिंचवड के लिए डिसिजन सपोर्ट सिस्टिम (डीएसएस) इस अभिनव प्लॅटफॉर्म का उद्घाटन किया गया. यह इस प्रकार का पहला प्लॅटफॉर्म है, जिसे डेटा-आधारित हवा की गुणवत्ता व्यवस्थापन के लिए और निर्णय प्रक्रिया को सक्षम बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है.इस प्लॅटफॉर्म के माध्यम से शहर प्रशासन को हवा गुणवत्ता से संबंधित जानकारी अधिक प्रभावी रूप से उपलब्ध होगी, जिससे उसके विश्लेषण और उपयोग में आसानी होगी. इससे पॉल्यूशन हॉटस्पॉट्स की पहचान, विभिन्न उपायों के मूल्यांकन, नियोजन और अमंलबजावणी प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी.
पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के लिए विकसित यह डिसीजन सपोर्ट सिस्टिम (डीएसएस), जिसे एयरवॉइस ने तैयार किया है, 72 घंटे पहले तक के उच्च-रिज़ॉल्यूशन हवा गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रदान करती है. स्थानीय उत्सर्जन सूची , विस्तृत मौसम पूर्वानुमान और उन्नत वायुमंडलीय मॉडलिंग पर आधारित यह प्रणाली पूरे क्षेत्र में 1 किलोमीटर रिज़ॉल्यूशन पर प्रति घंटे हवा गुणवत्ता की भविष्यवाणी करती है. प्रदूषण स्तरों का अग्रिम आकलन उपलब्ध कराकर यह मंच नगर प्रशासन को प्रदूषण की घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने, समय पर हस्तक्षेप की योजना बनाने, उभरती वायु गुणवत्ता संबंधी घटनाओं की जांच करने तथा लगातार प्रदूषित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट्स) की पहचान कर उन पर लक्षित कार्रवाई करने में सक्षम बनाएगा. इस प्रकार यह दोनों शहरों में सक्रिय, वैज्ञानिक एवं डेटा-आधारित हवा गुणवत्ता प्रबंधन को समर्थन प्रदान करेगा. जैसे-जैसे शहरों का विस्तार हो रहा है और वायु गुणवत्ता संबंधी चुनौतियाँ अधिक जटिल बनती जा रही हैं, वैसे-वैसे स्वच्छ वायु और स्वस्थ समुदायों के निर्माण के लिए ऐसे डेटा-आधारित नियोजन और सहयोगात्मक प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे.
कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआयआय) की क्लीनर एअर बेटर लाईफ (सीएबीएल) पहल के अंतर्गत आयोजित इस फोरम ने विभिन्न हितधारकों को प्राथमिकताओं पर चर्चा करने, अपने विचार साझा करने और स्वच्छ वायु तथा स्वस्थ शहरी वातावरण प्राप्त करने के लिए एक समन्वित कार्य योजना तैयार करने का मंच प्रदान किया। सीएबीएल यह सीआयआय और नीती आयोग की साझेदारी में शुरू किया गया एक प्रमुख उद्योग-नेतृत्व वाला कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सहयोगात्मक एवं साक्ष्य-आधारित कार्यवाही के माध्यम से वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान करना तथा पूरे भारत में शहरी पर्यावरणीय प्रशासन को सुदृढ़ बनाना है.



