मुंबईमहाराष्ट्रशिक्षा

एमएस धोनी ने युवा प्रतिभाओं को किया प्रेरित, लॉन्च किया एलन टैलेंटेक्स–2027

एमएस धोनी ने युवा प्रतिभाओं को किया प्रेरित, लॉन्च किया एलन टैलेंटेक्स–2027

 

 

स्टूडेंट्स को मिलेगी नेशनल रैंकिंग और एलन कोर्स फीस पर 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई। महान क्रिकेट खिलाड़ी और यूथ आइकन महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत की अग्रणी प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षाओं में से एक एलन टैलेंटेक्स के 13वें संस्करण एलन टैलेंटेक्स–2027 का शुभारंभ किया।

 

 

कार्यक्रम में एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा और चीफ एकेडमिक ऑफिसर सी.आर. चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही पिछले पांच वर्षों के एलन टैलेंटेक्स के टॉप रैंकर्स ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महेंद्र सिंह धोनी से संवाद किया। स्टूडेंट्स ने सफलता, तैयारी और करियर विकल्पों को लेकर उनसे सवाल पूछे, जिनका जवाब देते हुए धोनी ने अपने जीवन के अनुभवों और सफर से जुड़े महत्वपूर्ण विचार साझा किए और स्टूडेंट्स को प्रेरित किया।

 

 

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “जितनी जल्दी आप स्वयं को समझ लेते हैं, उतने ही बेहतर तरीके से भविष्य के लिए तैयार हो पाते हैं। मैंने कभी बहुत आगे की सोच में विश्वास नहीं किया। आज आप क्या कर सकते हैं, उस पर ध्यान दें, अच्छी तैयारी करें और लगातार खुद को बेहतर बनाते रहें। हर अनुभव हमें कुछ न कुछ सिखाता है और टैलेंटेक्स जैसी परीक्षाएं स्टूडेंट्स के लिए स्वयं को बेहतर तरीके से समझने और भविष्य के लिए आत्मविश्वास विकसित करने का एक अच्छा माध्यम बन सकती हैं। सेल्फ एनालिसिस हमें अपनी कमजोरियों को पहचानने में मदद करता है और अधिक मजबूत बनने के लिए भी तैयार करता है। चाहे खेल हो या शिक्षा, सही तैयारी और सही मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है।”

 

 

इस अवसर पर एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा, “एलन टैलेंटेक्स युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें सही दिशा देने की एक पहल है। यह विद्यार्थियों को सही उम्र में अपनी शैक्षिक यात्रा शुरू करने का अवसर प्रदान करता है। इसके परिणाम स्वयं इसकी सफलता की कहानी कहते हैं। जेईई-एडवांस्ड–2026 में एलन के 24 क्लासरूम विद्यार्थियों ने टॉप–50 ऑल इंडिया रैंक में स्थान बनाया। वहीं नीट–2025 में एलन के 39 विद्यार्थी टॉप–100 में शामिल रहे। ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ऐसे युवाओं की कहानियां हैं, जिनका भविष्य उनकी क्षमता पर शुरुआती विश्वास से संवर सका। टैलेंटेक्स वही पहला विश्वास है जो बेहतर शुरुआत है।”

 

———

 

एलन टैलेंटेक्स–2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

 

 

वेबसाइट लॉन्च होने के साथ ही एलन टैलेंटेक्स–2027 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। शुरुआत से अब तक 21 लाख से अधिक विद्यार्थी टैलेंटेक्स में शामिल हो चुके हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं तथा… आकर्षक पुरस्कारों के साथ एलन कोर्स फीस पर 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा परिणाम के अतिरिक्त प्रत्येक प्रतिभागी को कम्पीटिटिव सक्सेस इंडेक्स भी प्रदान किया जाएगा। यह एक विशिष्ट परफॉर्मेंस इंडिकेटर है, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का आकलन करने में मदद करेगा। जो विद्यार्थी पहले से एलन के क्लासरूम कोर्स में अध्ययनरत हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। विद्यार्थी https://allen.in/tallentex पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें पोर्टल पर उपलब्ध प्रैक्टिस टेस्ट पेपर्स का भी लाभ मिलेगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी आधारित होगा, जबकि परीक्षा पैटर्न एवं विस्तृत सिलेबस की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं नियम एवं शर्तों के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।

 

एलन करियर इंस्टीट्यूट प्रा.लि.

 

18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में देश के 78 शहरों में 300 से अधिक क्लासरूम कैम्पस तथा 400 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहा है। स्थापना से अब तक 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एलन से मार्गदर्शन प्राप्त किया है। भौगोलिक सीमाओं से परे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान एलन ऑनलाइन के माध्यम से तकनीक-सक्षम शिक्षा भी उपलब्ध कराता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button