राज्यगोवाराजनीति

खरगे की बैठक से पहले कांग्रेस को गोवा में झटका, 108 BLA ने दिया इस्तीफा

खरगे की बैठक से पहले कांग्रेस को गोवा में झटका, 108 BLA ने दिया इस्तीफा

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: गोवा राज्य 

गोवा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गोवा दौरे के बीच सोमवार को पार्टी के 108 बूथ लेवल एजेंट (BLA) ने इस्तीफा दे दिया। खास बात यह है कि खरगे को आज ही गोवा में BLA की बैठक को संबोधित करना था।

 

108 BLA के सामूहिक इस्तीफे से कांग्रेस के जमीनी संगठन में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और BLA भी इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में गोवा में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर के संगठन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

क्या है BLA की भूमिका?

 

बूथ लेवल एजेंट यानी BLA चुनाव के दौरान पार्टी के लिए बूथ स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मतदाता सूची से जुड़े कार्य, बूथ की जानकारी और चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने में BLA की अहम जिम्मेदारी होती है। ऐसे में एक साथ बड़ी संख्या में BLA का इस्तीफा कांग्रेस के लिए गंभीर संगठनात्मक चुनौती माना जा रहा है।

 

खरगे का पहला गोवा दौरा

 

कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का यह पहला गोवा दौरा है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

 

40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के पास फिलहाल विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ समेत तीन विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थीं, लेकिन बाद में उसके आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

अब खरगे के गोवा दौरे के बीच 108 BLA के इस्तीफे ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर नई बहस छेड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button