झारखंडराज्यशिक्षा

JSSC-CGL घोटाले पर राहुल गांधी के पत्र को लेकर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

JSSC-CGL घोटाले पर राहुल गांधी के पत्र को लेकर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रांची झारखंड 

रांची। झारखंड में JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे गए कथित पत्र को लेकर सवाल उठाए हैं।

 

मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूछा कि छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी को मुख्यमंत्री को पत्र गुप्त रूप से क्यों लिखना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि पत्र की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष तक को नहीं है।

 

मरांडी ने JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी से पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की संभावित भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

 

वहीं, कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि मरांडी को अनर्गल बयानबाजी करने की आदत है। उन्होंने दावा किया कि सार्वजनिक मंचों पर सरकार में शामिल मंत्रियों की ओर से पत्र जारी किया जा चुका है और मरांडी को अपनी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से जानकारी लेनी चाहिए।

 

JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध के बीच इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button