अवार्डपूणेमहाराष्ट्र

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को केंद्रीय गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने किया विशेष सम्मान

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को केंद्रीय गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने किया विशेष सम्मान

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को उनकी उल्लेखनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुणे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का पुष्पगुच्छ देकर विशेष सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए सह पुलिस आयुक्त संजय दराडे का भी प्रतिनिधिमंडल की ओर से विशेष सत्कार किया गया।

 

पुणे पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के बाद से अमितेश कुमार ने शहर में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निवारण पर विशेष जोर दिया है। उनकी तेजतर्रार एवं प्रभावी कार्यशैली से पुणे शहर में पुलिस व्यवस्था की कार्यक्षमता और पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ी है, ऐसी भावना सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने व्यक्त की।

 

विशेष सम्मान समारोह में पुणे के पूर्व नगरसेवक अय्यूब शेख, पूर्व उपमहापौर डॉ. सिद्धार्थ धेंडे, शिवसेना नेता अजय भोसले, शिक्षा मंडल के पूर्व सदस्य बालासाहेब जानराव, रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी के राहुल डंबाले, शिवसेना के मिलिंद आहिरे, सामाजिक कार्यकर्ता आबिद सैयद सहित अन्य सहयोगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button