पूणेमहाराष्ट्र

पुनीत बालन ग्रुप नई फ्रैंचाइज़ी टीम के साथ इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीज़न-3 में हुआ शामिल

पुनीत बालन ग्रुप नई फ्रैंचाइज़ी टीम के साथ इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीज़न-3 में हुआ शामिल

जाने-माने खेल संरक्षक और उद्यमी पुनीत बालन नई फ्रैंचाइज़ी के साथ इंडियन सुपरक्रॉस से जुड़े।

नई पीबीजी फ्रैंचाइज़ी आईएसआरएल के तेज़ी से हो रहे विस्तार से जुड़ी और एक उपलब्धि है, जो भारत की सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज कर रही लीग के तौर पर इसे और मज़बूती प्रदान करती है।

नई आईएसआरएल फ्रैंचाइज़ी से भारत के सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करते मोटरस्पोर्ट बाज़ार के तौर पर पुणे की स्थिति मज़बूत होती है।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे,  – इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आएएसआरएल) पुनीत बालन ग्रुप (पीबीजी) का भारत की प्रमुख सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीज़न-3 के लिए नई फ्रैंचाइज़ी टीम के तौर पर स्वागत कर रही है। नई फ्रैंचाइज़ी पी.बी,जी रेसिंग, पी.बी.जी की भारतीय मोटरस्पोर्ट्स में प्रवेश को रेखांकित करती है और देश में उभरते खेल परितंत्र के लिए पावरहाउस के तौर पर पुणे के बढ़ते महत्त्व को मज़बूती प्रदान करती है।

 

जाने-माने उद्यमी, फिल्म प्रोड्यूसर और खेल संरक्षक (स्पोर्ट्स पैट्रन) पुनीत बालन के नेतृत्व में, यह नई फ्रैंचाइज़ी सुपरक्रॉस रेसिंग की दुनिया में खेल के लिहाज़ से बेहतरीन प्रदर्शन, युवाओं के विकास और बड़े पैमाने पर लीग में भागीदारी की विरासत को जोड़ती है। क्रिकेट, शतरंज, टेनिस, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो, बैडमिंटन और आर्म रेसलिंग में सफल निवेश और मालिकाना हक के साथ, आईएसआरएल में पुनीत बालन ग्रुप का प्रवेश, भारत के खेल परितंत्र के विस्तार और समर्थन से जुड़े समूह के दृष्टिकोण के लिहाज़ से महत्वपूर्ण कदम है।

 

आईएसआरएल ग्रिड में पीबीजी रेसिंग के जुड़ने से महाराष्ट्र में लीग की मौजूदगी काफ़ी मज़बूत होने की उम्मीद है, साथ ही यह इंडियन सुपरक्रॉस में खेल देखने वालों और प्रशंसकों से जुड़ाव से जुड़े नए अवसर भी पेश करेगा।

 

पुनित बालन ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पुनित बालन ने कहा, “खेल हमेशा से युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने और मज़बूत समुदाय बनाने का शक्तिशाली मंच रहा है। पिछले कुछ साल में हमने खेलों में जो भी निवेश किया है उसके पीछे युवाओं को प्रेरित करने से जुड़ी यही प्रेरणा प्रबल रही है। इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग भारत में रेसिंग के लिए नया रोमांचक अध्याय है। महाराष्ट्र, और विशेष पुणे, लगातार देश के सबसे जीवंत मोटरस्पोर्ट केंद्रों में से एक के तौर पर उभरा है, जिसे उत्साही प्रशंसकों और रेसिंग की बढ़ती संस्कृति से समर्थन मिला है। हमें सीज़न-3 के लिए आईएसआरएल में शामिल होकर खुशी हो रही है और हम ऐसी फ्रैंचाइज़ी तैयार करने के लिए उत्सुक हैं जो जुनून, प्रदर्शन और भारतीय रेसिंग के जज़्बे को दर्शाती हो, साथ ही देश में मोटरस्पोर्ट के दीर्घकालिक स्तर पर विकास का भी समर्थन करती हो।”

 

आईएसआरएल के सह-संस्थापक और निदेशक, ईशान लोखंडे ने कहा, “हमें सीजन-3 के लिए आईएसआरएल परिवार में पुनित बालन ग्रुप का स्वागत करते।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button