Uncategorized

तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल, दिव्यांग आवेदक के पास पहुंचकर सुनी समस्या।

तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने पेश की मानवता की मिसाल, दिव्यांग आवेदक के पास पहुंचकर सुनी समस्या।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया,उत्तर प्रदेश

 

औरैया – जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने तहसील बिधूना सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मानवता की मिसाल पेश करते हुए दिव्यांग पेंशन के आवेदक कर्ता शिशुपाल पुत्र प्रेम चन्द्र निवासी गपचरियापुर तहसील बिधूना की दिव्यांगता को देखते हुए आवेदक कर्ता के पास स्वयं पहुचकर आवेदन पत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि किसी भी दिव्यांग नागरिक को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा दिव्यांग पेंशन हेतु कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़े और आवेदक कर्ता से सभी आवश्यक प्रपत्र एक साथ प्राप्त कर निर्धारित समयावधि में प्रकरण का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम दोवामाफी निवासी पुष्पा देवी सविता पति अशोक सविता ने आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके द्वारा मौजा दोवामाफी में एक आवासीय प्लाट क्रय किया था जिसके दाखिल खरिज कराने हेतु चकबन्दी लेखपाल दोवामाफी पवन यादव द्वारा छः हजार रूपये लेने के बावजूद बैनामा दाखिल खरिज नहीं किया जा रहा है साथ ही झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी जा रही है। उक्त प्रकरण का जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसओसी चकबन्दी को निर्देष दिये कि चकबन्दी लेखपाल दोवामाफी पवन यादव के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए निलम्बन की कार्यवाही पूर्ण कर सूचित किया जाये साथ ही अन्य लेखपाल के माध्यम से आवेदक का दाखिल खरिज कराना सुनिष्चित करें।

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में दूर दराज क्षेत्र से आये फरियादियों के समस्या संबंधी आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई समस्या ग्रस्त आमजन अपनी समस्या के लिए बार-बार न भटके और उसे सही समाधान मिले इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समस्याओं का निराकरण करें।

उक्त अवसर पर 155 विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 11 आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। उक्त के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आमजन के आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार हेतु लगाये गये निःशुल्क स्टाल का भगवान धनवन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी बिधूना कमल कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, तहसीलदार बिधूना, क्षेत्राधिकारी विधूना, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button