पूणेमहाराष्ट्रविजनेस

सीआयआय ग्रीनप्रो समिट 2026 का उद्घाटन

सीआयआय ग्रीनप्रो समिट 2026 का उद्घाटन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,: द कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआयआय) पुणे द्वारा हॉटेल वेस्टीन में ९ वे ग्रीनप्रो समिट 2026 का आयोजन किया गया. इस परिषद की मुख्य संकल्पना मूल्य श्रृंखला में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में हरित उत्पादों की भूमिका है. उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र सरकार के राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. दीपक म्हैसेकर, ग्रीन प्रॉडक्टस ॲन्ड सर्व्हिसेस कौन्सिल के अध्यक्ष व वॉल्वो ग्रुप इंडिया प्रा.लि.के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक कमल बाली, सीआयआय पश्चिम विभाग के उपाध्यक्ष व के.के.नाग प्रा.लि.के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक मिलन नाग, आयजीबीसी, ग्रीनप्रो और सीआयआय सीआयईएस के कार्यकारी संचालक एस.कार्तिकेयन, व्हीकेई एनव्हायर्नमेंटल के संचालक डॉ.पूर्वा केसकर , ग्लोबल इकोलेबलिंग नेटवर्क के अध्यक्ष व सीआयआय जीबीसी के कार्यकारी संचालक के.एस.वेंकटगिरी सहित कई मान्यवर अतिथि उपस्थित थे.

 

इस दौरान ग्रीनप्रो कोल्हापूर फाऊंड्री क्लस्टर रिपोर्ट का अनावरण किया गया.साथ ही,टीव्हीएस मोटर कंपनी को ओईएम के लिए ग्रीन सप्लाई चेन मैनेजमेंट में लीडरशिप दिखाने में उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फाउंड्री डिवीज़न और ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सप्लाई चेन में ग्रीन चैंपियंस के तौर पर सम्मानित किया गया

.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button