बिहारयात्रासीतामढ़ी

पुनौरा धाम में 8 अगस्त को ऐतिहासिक आयोजन, नूतन मंदिर प्रवेश एवं विग्रह प्रतिष्ठा समारोह होगा संपन्न

पुनौरा धाम में 8 अगस्त को ऐतिहासिक आयोजन, नूतन मंदिर प्रवेश एवं विग्रह प्रतिष्ठा समारोह होगा संपन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में 8 अगस्त को आस्था और संस्कृति का ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। मां जानकी की जन्मभूमि स्थित नूतन सीताराम मंडपम में नूतन मंदिर प्रवेश, विग्रह स्थानांतरण एवं प्रतिष्ठा समारोह पारंपरिक वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित होगा।

यह आयोजन भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। पिछले वर्ष हुए शिलान्यास के बाद अब मंदिर निर्माण की यात्रा एक नए चरण में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पुनौरा धाम में वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच यह समारोह आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का संदेश पूरे देश तक पहुंचाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button