
इटावा सफारी पार्क में विश्व लॉयन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । विश्व लॉयन दिवस के अवसर पर इटावा सफारी पार्क में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक कुकरैल नाइट सफारी, लखनऊ राम कुमार, आईएफएस रहे। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पानकुंअर इंटरनेशनल स्कूल, सेविन हिल्स इंटर कॉलेज और सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने क्विज और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में उत्तम तिवारी प्रथम, सुभी भदौरिया द्वितीय और सुदिति ग्लोबल एकेडमी के अच्युत तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को वन्यजीव संरक्षण और शेरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


