इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

इटावा: आईटीआई सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 12 अगस्त रात 12 बजे तक मौका

इटावा: आईटीआई सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 12 अगस्त रात 12 बजे तक मौका

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। उत्तर प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील की है।

आईटीआई में उपलब्ध सीटों का विवरण डायनेमिक सीट मैट्रिक्स के आधार पर प्रदर्शित किया गया है। अभ्यर्थी अपनी पसंद के संस्थान और व्यवसाय के अनुसार सीटों की जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को www.scvtup.in⁠� वेबसाइट पर जाकर “Online Submission of Application for Admission for Session 2026-27” लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन से पहले मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। फार्म भरने के बाद ‘Proceed For Payment’ के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर वांछित संस्थान एवं व्यवसाय में प्रवेश के अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button