उत्तर प्रदेशयात्राराज्य

संतकबीरनगर-गोरखपुर को आज मिलेगी ₹754 करोड़ से अधिक की सौगात

संतकबीरनगर-गोरखपुर को आज मिलेगी ₹754 करोड़ से अधिक की सौगात

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 202 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:संतकबीरनगर/गोरखपुर। यूपी 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 11 अगस्त को संतकबीरनगर और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों जनपदों में ₹754 करोड़ से अधिक लागत की 202 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे संतकबीरनगर पहुंचेंगे। यहां मान्यवर श्री कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वह खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹684 करोड़ से अधिक लागत की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे गोरखपुर के ग्रीन सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां करीब ₹70 करोड़ की लागत से निर्मित दो-लेन सड़क परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। यह मार्ग एनएच-24 सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर मार्ग से ग्रीन सिटी कॉलोनी को जोड़ता है।

 

सड़क के शुरू होने से ग्रीन सिटी और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने तथा लोगों के आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। दोनों जनपदों में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button