पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

भगवान वराह जयंती पर पुणे में रविवार को भव्य मिरवणूक

भगवान वराह जयंती पर पुणे में रविवार को भव्य मिरवणूक

कस्तुरे चौक से भवानी पेठ स्थित श्री बालाजी मंदिर तक निकलेगी शोभायात्रा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। श्री भगवान वराह जयंती के अवसर पर सकल हिंदू समाज, पुणे की ओर से रविवार, 13 सितंबर 2026 को शहर में भव्य धार्मिक मिरवणूक (शोभायात्रा) का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मिरवणूक की शुरुआत सुबह 11 बजे कस्तुरे चौक से होगी और दोपहर 2 बजे तक यह भवानी पेठ स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचेगी।

मिरवणूक का मार्ग कस्तुरे चौक से श्री बालाजी मंदिर, भवानी पेठ तक निर्धारित किया गया है। आयोजन की जानकारी सामाजिक एवं राजनीतिक विश्लेषक सर्वेश मेहेंदळे तथा युवा शेतकरी संघ, महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष रोहिदास बापू चोरघे ने पत्रकार परिषद में दी।

आयोजकों ने बताया कि भगवान विष्णु के वराह अवतार की कथा पृथ्वी के संरक्षण से जुड़ी हुई है। पौराणिक मान्यता के अनुसार हिरण्याक्ष द्वारा पृथ्वी को समुद्र में छिपाए जाने के बाद भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर पृथ्वी की रक्षा की थी। इसी संदेश को केंद्र में रखते हुए वराह जयंती के अवसर पर पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और भूमि के महत्व के प्रति जनजागरण का संदेश दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जंगलों की कटाई और वैश्विक तापमानवृद्धि के कारण पर्यावरण के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। ऐसे में इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए भूमि संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा सेंद्रिय (जैविक) खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button