रिवीजन हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी से सिएरा लियोन के 22 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों की टीम ने सिएरा लियोन के सेप्टिक हिप की समस्या से पीड़ित 22 वर्षीय युवक की रिवीजन हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की. इस सर्जरी से युवक को असहनीय दर्द से राहत मिली है और अब वह दोबारा चल-फिर रहा है.
इस युवक की इससे पहले दूसरे हॉस्पिटल में प्राइमरी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी. लेकिन, कुछ ही महीनों में उसके हिप जॉइंट में दोबारा इन्फेक्शन हो गया. इसके करीब एक साल बाद वह इलाज के लिए भारत लौट आया. तब तक इन्फेक्शन काफी फैल चुका था.
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के ऑर्थो सर्जन डॉ. मुर्तजा अदीब,एफआरसीएस ईडी (ऑर्थ) ने बताया कि, जब यह युवक हमारे पास आया, तब उसे अधिक दर्द हो रहा था और वह बिल्कुल भी चल-फिर नहीं पा रहा था. इस स्थिति का सटीक निदान करने के लिए एक्स-रे, एमआरआई और विभिन्न रक्त जांचें की गई.
हिप रिप्लेसमेंट के बाद होने वाले सेप्टिक हिप को प्रोस्थेटिक जॉइंट इन्फेक्शन भी कहा जाता है. यह आर्टिफिशियल जॉइंट के आसपास होने वाला गंभीर इन्फेक्शन है, जिसके लिए तत्काल वैद्यकीय उपचार और आमतौर पर रिवीजन सर्जरी की आवश्यकता होती है.
डॉ. अदीब ने आगे कहा कि रिवीजन हिप रिप्लेसमेंट दो स्टेज में की जाने वाली प्रक्रिया है. पहले स्टेज में संक्रमण को दूर करना प्रमुख उद्देश्य होता है. इसके लिए कप और स्टेम सहित सभी धातु के घटकों को हटाया जाता है. इसके बाद प्रभावित क्षेत्र से संक्रमित ऊतकों को हटाकर उसे अच्छी तरह साफ किया जाता है. इस प्रक्रिया के अंतिम स्टेज में जॉइंट की खाली जगह में सीमेंट स्पेसर यह उपकरण लगाया जाता है. साथ ही, इस प्रोसीजर के दौरान बैक्टीरियल डायग्नोसिस के लिए संक्रमित ऊतक और पस के नमूने लॅब में भेजे जाते हैं.
पहली सर्जरी के बाद इन्फेक्शन को नियंत्रित करने के लिए अँटीबायोटिक्स शुरू किया गया और लगभग आठ हफ़्ते तक प्रतीक्षा की गई. इन्फेक्शन पूरी तरह ठीक होने के बाद रिवीजन हिप रिप्लेसमेंट की दूसरी सर्जरी की गई.
दूसरी सर्जरी अधिक जटिल थी. इन्फेक्शन के कारण हड्डियों के नुकसान और हिप की हड्डी में आई विकृति के कारण स्थिती चुनौतीपूर्ण थी. हमें एसिटाबुलम (एक कप के आकार का डिवाइस जो हिप की हड्डी में फिट होता है) को ध्यान से तैयार करना पड़ा. इसके लिए बोन ऑगमेंट्स (अत्यधिक छिद्रयुक्त धातु के टुकड़े) और एक विशेष रिवीजन कप का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद हिप की हड्डी को काटना पड़ा. इस प्रक्रिया को फेमोरल ऑस्टियोटॉमी कहा जाता है. इस प्रोसीजर में, हिप की हड्डी को काटा जाता है, उसका आकार बदला जाता है, और वज़न उठाने की नॉर्मल जगह पर लाने और जोड़ों पर दबाव कम करने के लिए उसे सही जगह पर स्थिर किया जाता है. इसके बाद हिप की हड्डी में एक भार वहन करने वाला कृत्रिम घटक, यानी फेमोरल स्टेम, लगाया गया. इससे हिप रिप्लेसमेंट ज़्यादा स्थिर हो गया.
दोनों सर्जरी सफल रही हैं. मरीज को 5 जून 2026 को अस्पताल में भर्ती किया गया था. पहली सर्जरी 8 जून 2026 को की गई, जबकि रिवीजन हिप रिप्लेसमेंट की दूसरी सर्जरी 22 अगस्त 2026 को की गई. वर्तमान में मरीज संक्रमण मुक्त है और उम्मीद है कि लगभग छह सप्ताह में वह सामान्य रूप से चल सकेगा.
इस सर्जरी में डॉ. मुर्तजा अदीब के साथ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित द्रविड़, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा कोद्रे, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. संगीता चंद्रशेखर, ऑर्थोपेडिक असिस्टेंट्स डॉ. प्रशांत और भालचंद्र पाटील तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अजय सोनावले शामिल थे.
नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के उपव्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिविज माने ने कहा की, अफ्रीका के सिएरा लियोन के एक मरीज की रिवीजन हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक करना हमारी पूरी टीम के लिए गर्व की बात है. यह मेडिकल उपलब्धि पुणे की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता में अंतरराष्ट्रीय मरीजों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है. पुणे तेज़ी से खास और जटिल प्रक्रियाओं के लिए एक पसंदीदा जगह बन रहा है,खासकर अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के मरीज़ों के लिए. कुशल विशेषज्ञों, अत्याधुनिक तकनीक, व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे और किफायती उपचार विकल्पों के चलते पुणे एशिया के प्रमुख मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सक
ता है.


