
गोदरेज प्रोफेशनल ने पुणे में लॉन्च किया ‘मजेस्ते’ कलेक्शन, महाराष्ट्र के सैलून प्रोफेशनल्स और हेयर स्टाइलिस्ट्स को नई तकनीकों में दक्ष बनाने पर जोर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के प्रोफेशनल हेयर ब्रांड गोदरेज प्रोफेशनल ने पुणे में एक खास कार्यक्रम के दौरान अपने नए हेयर कलर कलेक्शन ‘मजेस्ते, पावर्ड बाय डायमेंशन’ को पेश किया। यह ब्रांड हेयर केयर, हेयर कलर, स्टाइलिंग और ट्रीटमेंट से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराता है। राजसी विरासत की समृद्धि और कीमती रत्नों की चमक से प्रेरित ‘मजेस्ते’ में बेहद खूबसूरत और आकर्षक रंगों को शामिल किया गया है। यह कलेक्शन शहर के हेयर स्टाइलिस्ट्स को ग्राहकों के लिए अलग और खास हेयर लुक तैयार करने का नया अवसर देता है।
इस कार्यक्रम में राज्यभर से 150 से अधिक हेयर स्टाइलिस्ट, सैलून प्रोफेशनल्स और सैलून मालिक शामिल हुए। गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड शैलेश मूल्या ने इस विशेष सत्र का नेतृत्व किया। इसमें हेयर कलरिंग की तकनीकों को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्नत कलरिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इसका उद्देश्य प्रोफेशनल्स को ऐसी तकनीकी जानकारी और कौशल देना था, जिससे वे दुनियाभर में तेजी से बदलते हेयर कलर ट्रेंड्स को अपने ग्राहकों की पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप इस्तेमाल कर सकें। इसके बाद ‘मजेस्ते’ के खास और आधुनिक कलर लुक्स का हाई-फैशन रैंप शो भी आयोजित किया गया।
पुणे का यह कार्यक्रम महाराष्ट्र में सैलून प्रोफेशनल्स के कौशल को बेहतर बनाने के लिए गोदरेज प्रोफेशनल की पहल का हिस्सा है। इसके जरिए सैलून शिक्षा को मजबूत करने और प्रोफेशनल्स को बदलते हेयर कलर ट्रेंड्स को अपने ग्राहकों के लिए बेहतर तरीके से अपनाने में सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
‘मजेस्ते, पावर्ड बाय डायमेंशन’ गोदरेज प्रोफेशनल की बिना अमोनिया वाली हेयर कलर रेंज है। यह कलेक्शन राजसी भव्यता, ताकत और खूबसूरती की सोच पर आधारित है। इसमें कीमती रत्नों की चमक और गहराई से प्रेरित तीन खास शेड्स शामिल हैं।
फ्लोरेंस गोल्ड भूरे और सुनहरे रंग का मिश्रण है। इसमें गहराई के साथ हल्की चमक दिखाई देती है, जो बालों को बेहद सलीकेदार और शानदार लुक देती है।
रोमन एम्बर कॉपर-ब्राउन शेड है, जिसमें गहरे कांस्य और चमकदार भूरे रंग का मेल है। यह प्राचीन साम्राज्यों की ताकत और आधुनिक विलासिता की खूबसूरती से प्रेरित है।
पेरिसियन रूज लाल-भूरे रंग का शेड है, जिसमें गहरे गार्नेट रंग, मखमली वाइन टोन और चमकदार क्रिमसन प्रतिबिंब दिखाई देते हैं। यह शहर की रोशनी और हाई-फैशन की आकर्षक दुनिया को दर्शाता है।
कलेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड शैलेश मूल्या ने कहा, “मजेस्ते हेयर कलर का एक ऐसा अंदाज पेश करता है, जो हमेशा खूबसूरत और आधुनिक बना रहेगा। फ्लोरेंस गोल्ड, रोमन एम्बर और पेरिसियन रूज के जरिए हमने कीमती रत्नों की समृद्धि और चमक से प्रेरित तीन अलग-अलग रंगों की कहानियां तैयार की हैं। हर लुक की अपनी खास पहचान है—कहीं सादगी भरी खूबसूरती है, तो कहीं गहराई और तीव्रता के साथ बोल्ड ग्लैमर है। स्टाइलिस्ट्स के लिए मजेस्ते रचनात्मकता का एक नया मंच है, जहां तकनीक, सटीकता और कला को साथ लाकर हर ग्राहक के लिए उसकी पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप हेयर कलर तैयार किया जा सकता है। दुनियाभर में ब्यूटी का ट्रेंड अब ज्यादा व्यक्तिगत और अभिव्यक्तिपूर्ण रंगों की ओर बढ़ रहा है और हम चाहते हैं कि भारत के सैलून प्रोफेशनल्स इस बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।”
इस कलेक्शन के जरिए गोदरेज प्रोफेशनल प्रोफेशनल हेयर केयर क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। कंपनी हेयर कलर में नए प्रयोग, वैश्विक ट्रेंड्स और तकनीकी प्रशिक्षण को एक साथ लाकर सैलून प्रोफेशनल्स को सक्षम बना रही है, ताकि वे बदलते ट्रेंड्स को अपने ग्राहकों के लिए व्यक्तिगत और बेहतर अनुभव में बदल सकें।
‘मजेस्ते’ कलेक्शन महाराष्ट्र के प्रमुख सैलूनों में उपलब्ध है।


