भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में दुग्ध प्रोद्योगिकी महाविद्यालय इटावा में स्थिति मतगणना स्थल पर स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा की दृष्टि से कन्ट्रोल रूम की स्थापना (24×7) की गयी
इटावा यूपी : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण की जानकारी हेतु सूचित किया है कि 21- मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा उप निर्वाचन- 2022 की मतगणना सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में दुग्ध प्रोद्योगिकी महाविद्यालय इटावा में स्थिति मतगणना स्थल पर स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा की दृष्टि से कन्ट्रोल रूम की स्थापना (24×7) की गयी है। जिसके लिये अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। लोकसभा उप निर्वाचन -2022 में 199- जसवन्तनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना से सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05688-297608 पर मतगणना की जानकारी की जा सकती है। अतः निर्वाचन से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए मतगणना कन्ट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 05688-297608 पर 8-8 घंटे की शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है जिनसे सम्पर्क किया जा सकता है।