सीतामढ़ी

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के क्रम में प्रारूप मतदान केन्द्रों की सूची पर प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार विमर्श हेतु  सांसद,  विधायक एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ  विमर्श कक्ष में बैठक संपन्न 

सीतामढी से विशाल समाचार नेटवर्क टीम 

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के क्रम में प्रारूप मतदान केन्द्रों की सूची पर प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार विमर्श हेतु  सांसद,  विधायक एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ  विमर्श कक्ष में बैठक संपन्न 

 

सीतामढी बिहार:जिला निर्वाचन पदाधिकार-सह-जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के क्रम में प्रारूप मतदान केन्द्रों की सूची पर प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार विमर्श हेतु  सांसद,  विधायक एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विचार विमर्श के पश्चात सीतामढ़ी जिला अंतर्गत प्राप्त दावा आपत्ति की जांच निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा किया गया था जिसके निष्कर्ष एवं जांच प्रतिवेदन के फलाफल से उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के द्वारा अपनी सहमति व्यक्त किया गया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 में निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व बी०एल०ए० की नियुक्ति सभी लोग कर दे ताकि बीएलओ एवं बी०एल० ए० के परस्पर सहयोग से त्रुटि रहित मतदाता सूची का निर्माण हो सके। क्योंकि उक्त मतदाता सूची पर ही आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 का मतदान होना निर्धारित है।
उक्त बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सभी ई०आर०ओ०, जिला उप निवार्चन पदाधिकारी विपिन कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button