राजस्थान

विधानसभा बाड़ी ग्राम पंचायत बरीपुरा में युवा टीम द्वारा 2 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर

विधानसभा बाड़ी ग्राम पंचायत बरीपुरा में युवा टीम द्वारा 2 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा धौलपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयवीर पोसवाल रहे ,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धौलपुर भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया पूर्व सरपंच हरिसिंह गुर्जर रहे !

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संदीप ने प्राप्त किया दूसरा स्थान सुरेश ने प्राप्त किया शिक्षा के क्षेत्र में विष्णु कुमार ने 93.83% राजकुमार ने 90.24% और लवकुश 85.50% अंक प्राप्त किया इन सबको सफा पहनकर इनाम देकर सम्मान किया

मुख्य अतिथि जयवीर पोसवाल ने कहा कि जीवन में शिक्षा और खेल दोनों ही बड़े आवश्यक हैं खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है जिससे हमारी पढ़ने की रुचि अधिक बढ़ती है शिक्षा ही शेरनी का वह दूध है जिसे जितना पियोगे उतना दहाड़ोगे
खेलों के माध्यम से भी हम बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं जिस तरह करौली के सुंदर गुर्जर ने करौली के छोटे से गांव से निकलकर अपने माता-पिता समाज जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है लेकिन एक बार जिस क्षेत्र में भी हो उसमें पूरी जी जान ध्यान लाकर मेहनत करो सफलता अवश्य मिलेगी!

वशिष्ठ अस्ति के रूप में बोलते हुए भूपेंद्र ने कहा कि हम युवा हैं और युवाओं को हमेशा इस उम्र में अपने भविष्य की चिंता रहनी चाहिए कि हम कौन से गेम में या शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं उसमें रुचि लगाकर कम करें सफलता मिलेगी

कार्यक्रम संयोजक हंसराम गुर्जर और ओमवीर गुर्जर ने समस्त खिलाड़ियों और गांव वासियों कहा की आप तैयारी करें हम अगली बार और भव्य आयोजन करेंगे

कार्यक्रम संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हंसराम गुर्जर ओमवीर गुर्जर हरिओम कंसाना रवि चंदेला रघुराज डोयला जीतू मास्टर हरेंद्र गुर्जर पंजाब कंसाना युवा टीम बरीपुरा सहित बड़े बुजुर्गों एवं साथी मौजूद रहे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button