
जिले के सात अंचल अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित।
राज्य के कुल 537 अंचलों में सीतामढ़ी जिले के 07 अंचल टॉप सौ में स्थान बनाने में रहे सफल।
सीतामढ़ी बिहार में 22 मार्च 2025 को बिहार दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिले के सात अंचल अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी फरवरी माह के परफॉर्मेंस(pop )में जिले के 17 अंचलों में से सात अंचल राज्य के कुल 537 अंचलों में टॉप सौ में स्थान बनाया है जिसमें मेजरगंज अंचल पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है जबकि बैरगनिया का स्थान –25 ,सोनबरसा —38, सुप्पी —46 ,नानपुर —57,परिहार— 67 रीगा— 96 स्थान पर है। सम्मानित होने वाले अंचलों में मेजरगंज, बैरगनिया, सोनबरसा, सुप्पी,नानपुर,
चुरौत और बोखरा के अंचल अधिकारी शामिल हैं।अपर समाहर्ता, सीतामढ़ी ने बताया कि पिछले वर्ष इसी माह में जिले में दाखिल खारिज के 38785 मामले लंबित थे जो अब घटकर लगभग 10,000 रह गए हैं।उक्त अवधि में लगभग 633158 मामले का निष्पादन किया गया है। आधार सीडिंग में जिले का स्थान पूरे राज्य में दूसरा है।भविष्य में सभी अंचलों को टॉप 150 में लाने का लक्ष्य है।