
गौवंश के पतली गली में फंसने से ताड़ीवाला रोड पर मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुणे डीएस तोमर: शहर के ताड़ीवाला रोड क्षेत्र में बीती रात एक गौवंश के पतली गली में फंस जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस बल, रेस्क्यू टीम और स्थानीय ताड़ी वाला रोड पुलिस वल और अन्य विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुँचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौवंश अचानक एक बेहद संकरी गली में घुस गया और वहां फंस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक व्यापक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा और अब भी चल रहा है।
राहत कार्य में जुटी टीमों को संकरी जगह, अंधेरे और सीमित संसाधनों के चलते भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं और प्रशासनिक टीम को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और राहत कार्य में बाधा न डालें, ताकि गौवंश को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
–


