पूणे

पालखी मार्ग के गांवों में वारकऱ्यों के लिए जिला प्रशासन करेगा सभी सुविधाओं की व्यवस्था

पालखी मार्ग के गांवों में वारकऱ्यों के लिए जिला प्रशासन करेगा सभी सुविधाओं की व्यवस्था

 

पुणे डीएस तोमर 

 

जिले के पालखी मार्ग पर स्थित गांवों में आने वाले वारकऱ्यों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह जानकारी जिला परिषद पुणे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील ने दी है।

पालखी यात्रा के दौरान सभी वारकऱ्यों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24 मई 2025 को श्री संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग (लोणी काळभोर से कदम वस्ती तक) और 25 मई 2025 को श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज एवं श्री संत सोपान महाराज पालखी मार्ग के सभी ठहराव एवं विश्राम गांवों का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान गांव स्तर पर की गई व्यवस्थाओं जैसे पालखी तळ की व्यवस्था, गांव एवं परिसर की सफाई, पालखी मार्ग, पीने के पानी की व्यवस्था, पानी के स्रोत, वारकऱ्यों के निवास, महिला वारकऱ्यों के लिए हिरकणी कक्ष, स्वास्थ्य बूथ, स्वच्छता के लिए शौचालय, महिला प्रबंधन, यातायात योजना, निर्बाध बिजली आपूर्ति आदि का जायजा लिया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत वाघमारे, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी भूषण जोशी, पंचायत के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी अप्पासाहेब गुजर, स्वच्छता अधिकारी सचिन देसाई, जिला स्वास्थ्य अधिकारी अमित पाथरवट, कार्यकारी अभियंता (बांधकाम) सहित संबंधित तालुकों के गट विकास अधिकारी, विभाग प्रमुख, गांवों के सरपंच, ग्राम पंचायत अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वारकऱ्यों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी सुविधाएं समय पर पूरी करें और जो कार्य शेष हैं, उन्हें 5 जून तक पूरा कर लें।

 

 

इस हेतु आवश्यक निधि की मांग शासन से की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button