
मोदी @11 अभियान के तहत वृक्षारोपण और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित
पुणे: केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुणे के विधी महाविद्यालय परिसर स्थित हनुमान टेकड़ी पायथा (कांचन गली) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पुणे शहर के सरचिटणीस पुनीत जोशी और कोथरूड दक्षिण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सावळेकर ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मोदी @11 अभियान की संक्षिप्त जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का आयोजन इसलिए किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष संरक्षण को लेकर देशभर में विशेष अभियान शुरू किया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति ही मानव अस्तित्व की स्थिरता और कल्याण का मूल आधार है, और हमें इसे कभी नहीं भूलना चाहिए।
कार्यक्रम का नियोजन भाजपा कार्यकर्ता केतकी देशपांडे द्वारा किया गया था, जबकि वृक्षारोपण से संबंधित जागरूकता वक्तव्य रोहिणी चाफळकर ने प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन प्रिया रानडे ने किया। कार्यक्रम में प्रभाग 13 के पदाधिकारी, विधी महाविद्यालय परिसर के सदस्य, प्रभात रोड और भांडारकर रोड क्षेत्र के पर्यावरणप्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
त रहे।



