पूणे

रियलमी ने लॉन्च किए रियलमी 15 और 15 प्रो स्मार्टफोन, बोरा मल्टीकॉर्प बना सुपर एजेंट

रियलमी ने लॉन्च किए रियलमी 15 और 15 प्रो स्मार्टफोन, बोरा मल्टीकॉर्प बना सुपर एजेंट

पुणे,  भारत में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने आज पुणे में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में अपने नवीनतम स्मार्टफोन रियलमी 15 और रियलमी 15 प्रो का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर रियलमी ने मुंबई को छोड़ शेष महाराष्ट्र के लिए पुणे स्थित बोरा मल्टीकॉर्प को सुपर एजेंट नियुक्त करने की भी घोषणा की।

रियलमी इंडिया के वितरण प्रमुख कपिल बेहल ने कहा कि “यह फोन विशेष रूप से नई पीढ़ी के युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। बेहतरीन कैमरा, एडवांस्ड एआई फीचर्स और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ यह स्मार्टफोन ग्राहकों को किफायती कीमत में प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा।”

इस कार्यक्रम में रियलमी के केआरओ प्रमुख संतोष सिंह, महाराष्ट्र के ज़ोनल सेल्स मैनेजर मयूर अपूर्वा, बोरा मल्टीकॉर्प के प्रबंध निदेशक प्रशांत बोरा और उपाध्यक्ष अमित सिंह भी मौजूद थे।

प्रशांत बोरा ने कहा, “रियलमी 15 प्रो एक एआई-चालित ‘पार्टी फोटोग्राफी’ फोन है। ‘लिव रियल इन एवरी शॉट’ टैगलाइन के साथ पेश किया गया यह फोन 50+50+50 MP के ट्रिपल कैमरा सिस्टम से लैस है, जो 4K 60 FPS वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। यह फोन हर खास पल को बेजोड़ गुणवत्ता में कैद करने के लिए एक आदर्श विकल्प साबित होगा।”

रियलमी 15 प्रो के मुख्य फीचर्स में शामिल हैं:

एआई ट्रिपल कैमरा: 50 MP + 50 MP + 50 MP

नई पीढ़ी का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट

7,000 mAh की सबसे स्लिम बैटरी

6,500 निट्स ब्राइटनेस के साथ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

AI-सक्षम स्मार्ट एडिट फीचर

केवल 7.69 मिमी मोटाई और 187 ग्राम वजन

रियलमी 15 के बारे में जानकारी देते हुए अमित सिंह ने बताया कि यह फोन मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त है और हल्के वजन व आकर्षक डिज़ाइन के साथ दैनिक उपयोग में बेहद सुविधाजनक है।

मयूर अपूर्वा ने कहा, “यह रियलमी प्रो सीरीज़ का अब तक का सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन है। चाहे प्रोसेसिंग स्पीड हो, बैटरी क्षमता या कैमरा क्वालिटी—हर क्षेत्र में यह अपग्रेडेड अनुभव देता है। यह प्रो सीरीज़ का एक साहसिक और नवोन्मेषी कदम है।”

रियलमी 15 सीरीज़ जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आश्चर्यजनक कीमतों के साथ उपलब्ध होगी। लॉन्च डे और प्री-ऑर्डर ऑफर्स भी रियलमी द्वारा पेश किए जाएंगे।

 

बोरा मल्टीकॉर्प की सुपर एजेंट के रूप में नियुक्ति पर प्रशांत बोरा ने कहा, “महाराष्ट्र के हर कोने तक रियलमी स्मार्टफोन पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा। स्मार्टफोन आज के डिजिटल युग की बुनियादी ज़रूरत है, और इस साझेदारी के ज़रिए हम डिजिटल खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button