
सुरसंड थाना पुलिस ने बाइक चोरी मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच व्यक्ति गिरफ्तार भेजा गया जेल।
कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता
सीतामढ़ी/सुरसंड: स्थानीय पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ पांच व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मलाही गांव में वाहन जांच चला रही थी उसी क्रम में दो बाइक पर सवार पांच लोग को रोककर कागजात की खोजबीन की गई परंतु उक्त व्यक्तियों के द्वारा वाहन के कागजात नहीं दिखाए गए इस दौरान सभी पांचो व्यक्तियों के द्वारा आपसी बातचीत करते हुए मौके से फरार होने का प्रयास किया गया पर परंतु पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर सभी को पकड़ लिया गया एवं पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी लोग नेपाल के शराब भट्ठियों से चोरी की मोटरसाइकिल को खरीद कर भारत में शराब कार्यबारियों से मोटी रकम लेकर बेच देते हैं। बरामद मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर रजिस्ट्रेशन नंबर (BR06BA/9422) एवं हीरो सुपर स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर(BR06BD4397) को जप्त करने के साथ उक्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाही गांव निवासी इंदल महतो, 24 वर्षीय मुमताज अंसारी, 18 वर्षीय सन्नी कुमार, चिरंजीव कुमार, मितेश कुमार, बृज किशोर महतो के रूप में की गई है। इन सभी के विरुद्ध थाने मे प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी जेल भेज दिया गया है।



