इटावा

बटेश्वरी दयाल प्रजापति बने भारत विकास परिषद जसवंतनगर शाखा के अध्यक्ष, मधुर श्रीवास्तव को सचिव पद की जिम्मेदारी

बटेश्वरी दयाल प्रजापति बने भारत विकास परिषद जसवंतनगर शाखा के अध्यक्ष, मधुर श्रीवास्तव को सचिव पद की जिम्मेदारी

ब्यूरो विशाल समाचार इटावा

इटावा/जसवंतनगर: भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा जसवंतनगर का दायित्व ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बटेश्वरी दयाल प्रजापति को शाखा अध्यक्ष, मधुर श्रीवास्तव को सचिव तथा सुरेंद्र धनगर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विवेक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि संस्कारित भारत का निर्माण करना भी है। उन्होंने छात्रों में राष्ट्रप्रेम और सहभागिता की भावना बढ़ाने के लिए परिषद द्वारा आयोजित गतिविधियों में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।

 

इस अवसर पर शाखा की नई कार्यकारिणी के शीघ्र गठन की घोषणा की गई। बैठक में डॉ. स्वरूप श्रीवास्तव, डॉ. रेनू कुशवाहा, डॉ. पुष्पेन्द्र पुरवार एवं शिवकांत जैन भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button