पूणे

मोशन एजुकेशन ने कुवैत में शुरू किया स्टडी सेंटर, विदेश में भी मिलेगा कोटा जैसा मार्गदर्शन

मोशन एजुकेशन ने कुवैत में शुरू किया स्टडी सेंटर, विदेश में भी मिलेगा कोटा जैसा मार्गदर्शन

पुणे: : मोशन एजुकेशन ने अब वैश्विक स्तर पर अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं। जेईई और नीट की तैयारी के कोटा कोचिंग मॉडल को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस संस्थान ने कुवैत में अपना पहला इंटरनेशनल स्टडी सेंटर शुरू किया है। इससे वहां रहने वाले भारतीय छात्रों को अपने ही शहर में कोटा जैसी गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिल सकेगी। शनिवार को मोशन के कॉरपोरेट ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में कुवैत स्टडी सेंटर का पोस्टर विमोचन किया गया। संस्था के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने इसकी औपचारिक घोषणा की। कुवैत सेंटर डायरेक्टर माइकल सचदेवा भी मौजूद रहे।

इस दौरान नितिन विजय ने बताया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती, कुवैत में हमारा नया स्टडी सेंटर इसी सोच का विस्तार है। वहां हम कोटा जैसी क्लासरूम तैयारी, पर्सनलाइज्ड गाइडेंस, डाउट सॉल्विंग सिस्टम और टेस्ट उपलब्ध कराएंगे। यह सेंटर मोशन की टेक्नोलॉजी जैसे-मोशन लर्निंग ऐप, मिरेकल मशीन-एडैप्टिव सीपीएस, क्विज मास्टर और क्वालिटी कंटेंट के जरिये छात्रों को स्मार्ट और इफेक्टिव तैयारी में मदद करेगा। कार्यक्रम में मोशन के वाइस प्रेजिडेंट शिवप्रकाश विजय, लव अग्रवाल और अंकित लाहोटी भी मौजूद थे। साथ ही द्रोणा कैम्पस में जेईई डिवीजन के हेड रामरतन द्विवेदी और दक्ष कैम्पस में नीट डिवीजन के हेड अमित वर्मा की अगुवाई में सीनियर फेकल्टीज ने इस नई शुरुआत का पोस्टर विमोचन किया गया।

क्यों अहम है यह कदम

कुवैत के सेंटर डायरेक्टर माइकल सचदेवा ने बताया कि कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं। यहां के अधिकतर स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं और हर साल सैकड़ों छात्र जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। अब तक उनके सामने ऑनलाइन पढ़ाई या भारत जाकर कोचिंग लेने का ही विकल्प था। लेकिन अब मोशन एजुकेशन उन्हें स्थानीय स्तर पर ही कोटा जैसा अनुभव देने जा रहा है।

यह मिलेगा कुवैत में स्टूडेंट्स को

कोटा जैसी क्लासरूम कोचिंग, डाउट सेशन और हाइब्रिड लर्निंग, पर्सनलाइज्ड स्टडी प्लान, मिरेकल मशीन जैसे एडैप्टिव लर्निंग टूल्स, मोशन लर्निंग ऐप, टेस्ट सीरीज, क्विज मास्टर, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और पेरेंट्स के लिए स्टूडेंट परफॉर्मेंस ट्रैकिंग सिस्टम।

देशभर में है मोशन का नेटवर्क

 

हर विद्यार्थी तक मिनिमम प्राइस प्वाइंट पर क्वालिटी एजुकेशन पहुंचाने के लक्ष्य के साथ मोशन एजुकेशन के फिलहाल 17 राज्यों के 80 से अधिक स्टडी सेंटर हैं। इन सेंटरों में हजारों एक्सपर्ट फैकल्टी और मेंटर्स काम कर रहे हैं। इस साल देश में 50 नए स्टडी सेंटर शुरू करने की योजना है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button