पूणे

राज्यस्तरीय बालचित्रकला परीक्षा में काव्या टोपीवाला प्रथम 

राज्यस्तरीय बालचित्रकला परीक्षा में काव्या टोपीवाला प्रथम 

बैल ढोते किसान’ के चित्र में काव्या ने बखरे रंगो का जादू

 

पुणे: स्कूली बच्चों के रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से नांदेड स्थित अभिनव चित्रशाला की ओर से हाल ही में राज्यस्तरीय बालचित्रकला परीक्षा २०२५ (बोध) का आयोजन किया गया था. जिसमें ध्रुव ग्लोबल स्कूल, नांदे की होनहार छात्रा काव्या टोपीवाला ने अपनी रचानात्मक प्रतिभा और कला के प्रति समर्पण का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान लिया है.

उसकी इस उपलब्धि पर ध्रुव ग्लोबल स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपानी, प्रधानाचार्या संगीता राउतजी और समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक स्टाफ ने उसे बधाई दी. इस समय पर यशवर्धन मालपानी ने कहा की उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य व सतत सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं देते है.

 

 

आयोजित परीक्षा में ‘बैलों को ढोते किसान’, ‘आसमान में विमान और नीचे जंगल’ तथा ‘एक फल बिक्रेता और उसका ग्राहक’ विषय पर चित्र निकालने थे. जिसमें काव्या ने बैल ढोते किसान का चित्र निकालकर अपने रंगों के जादू को बिखरते हुए यह स्थान हासिल किया है. काव्य की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढा है. विद्यालय द्वारा समय समय पर उसके चित्रों को प्रदर्शन पटल पर प्रदर्शित किया गया, जिससे उसे निरंतर प्रेरणा मिलती रही. उसकी कडी मेहनत, अध्यापक और विद्यालय के सहयोग से वह इस उँचाई पर पहुंची है.

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button