Uncategorized

बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक

बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक

विशाल समाचार बरेली 

बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में आज 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत निकायों को प्राप्त टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट से कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना की स्वीकृति हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी बरेली ने की।

बैठक में प्रस्तावित विकास कार्यों की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के चयन में स्थानीय जरूरतों और जनहित को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

डीएम ने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button