पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

Pune Municipal Corporation के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने बोपोडी व औंध रोड क्षेत्र के अस्पतालों का किया निरीक्षण

Pune Municipal Corporation के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने बोपोडी व औंध रोड क्षेत्र के अस्पतालों का किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार प्रतिनिधि

स्थान:पुणे,महाराष्ट्र

 

पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने बोपोडी एवं औंध रोड क्षेत्र स्थित मनपा के अस्पतालों और दवाखानों का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सक्षम बनाने पर जोर दिया।

बोपोडी स्थित संजय गांधी रुग्णालय का दौरा करते हुए उपमहापौर ने अस्पताल को युद्ध स्तर पर शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अत्याधुनिक मशीनरी, आवश्यक सुविधाएं तथा पर्याप्त मानव संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने के स्पष्ट आदेश दिए गए।

 

इसके पश्चात कै. द्रोपतीबाई मुरलीधर खेडेकर रुग्णालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां आवश्यक सुधार कार्यों एवं उपाय योजनाओं को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए।

औंध रोड स्थित बाबुराव गेनबा शेवाळे दवाखाना में केवल ओपीडी सेवा तक सीमित न रखते हुए खेडेकर अस्पताल की तर्ज पर प्रसूति कक्ष, फिजियोथेरेपी सेंटर, एम्बुलेंस सेवा तथा एक्स-रे सुविधा शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

इस निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीना बोराडे, परिमंडल क्रमांक-2 के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. दीपक पखाले, औंध क्षेत्रीय कार्यालय की वैद्यकीय अधिकारी डॉ. प्रेमलता घाटे, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गणेश बगाडे तथा शेवाळे दवाखाना की डॉ. मैथिली कुलकर्णी उपस्थित रहीं। इसके अलावा संबंधित कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना महानगरपालिका की प्राथमिकता है तथा सुधार कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button