पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

आयुष-विकसित भारत महावर्ल्ड एक्स्पो’ का18 से 20 फरवरी को पुणे में आयोजन

आयुष-विकसित भारत महावर्ल्ड एक्स्पो’ का18 से 20 फरवरी को पुणे में आयोजन

डॉ. जोसेफ डायस व डॉ. अनिता कोल्हे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे : महाराष्ट्र आयुष संचालनालय के सहयोग से ट्रिनिटी ग्रुप तथा चेंबर फॉर इम्पोर्ट, एक्स्पोर्ट एंड हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 20 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय ‘आयुष-विकसित भारत महावर्ल्ड एक्स्पो 2026’ आयोजित किया जाएगा। कर्वेनगर स्थित महालक्ष्मी लॉन्स में होने वाला यह एक्स्पो नागरिकों के लिए प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नि:शुल्क खुला रहेगा। यह जानकारी आयोजक व ट्रिनिटी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. जोसेफ डायस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

 

इस अवसर पर आयुष संचालनालय की सहसंचालक डॉ. अनिता कोल्हे, अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय की प्राचार्य हेमलता जळगांवकर, पुणे जिला शिक्षण मंडल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. मीनल लाड, भारती विद्यापीठ आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेश देशपांडे, तिलक आयुर्वेद महाविद्यालय की समन्वयक डॉ. अपूर्वा संगोराम, जेडवीएम यूनानी कॉलेज की विभागप्रमुख डॉ. फराह शिकलगार तथा डॉ. डी. वाय. पाटील कॉलेज ऑफ आयुर्वेद अस्पताल की डॉ. स्नेहल पानसरे सहित शहर के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित थे।

 

डॉ. डायस ने बताया कि एक्स्पो में आयुष, खाद्य, ऊर्जा, ऑर्गेनिक उत्पाद, पर्यटन आदि क्षेत्रों का समावेश रहेगा और विभिन्न राज्यों के प्रदर्शक, सरकारी संस्थान तथा निजी उद्योग इसमें भाग लेंगे। यह पहल जनजागरूकता और व्यावसायिक अवसरों का संगम साबित होगी। ‘विकसित भारत’ की अवधारणा के अनुरूप स्वदेशी उपचार पद्धतियों, टिकाऊ जीवनशैली और व्यापार संभावनाओं का प्रसार इसका मुख्य उद्देश्य है। प्रदर्शनी में उत्पाद प्रदर्शन, लाइव डेमो, विशेष छूट बिक्री तथा उद्योग, वितरक और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध होंगे। आयुष क्षेत्र के प्रसार में योगदान देने वाले संस्थानों के प्रतिनिधियों को ‘वैल्यूएबल कॉन्ट्रिब्यूशन्स अवॉर्ड’ से सम्मानित भी किया जाएगा।

 

डॉ. कोल्हे ने बताया कि प्रदर्शनी में शहर के विभिन्न कॉलेज और अस्पताल भाग लेंगे, जहां ओपीडी, चिकित्सा परामर्श, जांच तथा 16 से अधिक स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इनमें मधुमेह, थायरॉयड, कैंसर, रीढ़ रोग, त्वचा रोग, मोटापा, तनाव, हृदय रोग, ईएनटी विकार, महिला व बाल स्वास्थ्य, ऑटोइम्यून रोग तथा योग व पंचकर्म उपचार जैसे विषय शामिल हैं।

 

इस एक्स्पो में तिलक आयुर्वेद महाविद्यालय, अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय, भारती विद्यापीठ आयुर्वेद महाविद्यालय, डॉ. डी. वाय. पाटील आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र, पुणे जिला शिक्षण मंडल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च सेंटर, धोंडूमामा साठे होम्योपैथिक महाविद्यालय, भारतीय संस्कृति दर्शन संस्था आयुर्वेद महाविद्यालय वाघोली तथा जेडवीएम यूनानी कॉलेज सहित आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी संस्थानों की भागीदारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button