पूणेमहाराष्ट्ररोजगार

सातवें आंतरराष्ट्रीय एशिया इकॉनॉमिक डायलॉग का 26 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के दौरान पुणे में आयोजन

सातवें आंतरराष्ट्रीय एशिया इकॉनॉमिक डायलॉग का 26 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के दौरान पुणे में आयोजन

 

“जिओ इकोनॉमिक्स बियाँड ग्लोबलायझेशन – टेरिफ, टेक्नोलॉजीज ॲन्ड स्ट्रॅटेजिक अलाइनमेंट ” विषय पर आधारित इस आंतरराष्ट्रीय परिषद में 9 देशों से 45 से अधिक वक्ता भाग लेंगे

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे : भारतीय विदेश मंत्रालय और पुणे इंटरनॅशनल सेंटर (पीआयसी) की ओर से सातवें आंतरराष्ट्रीय एशिया इकॉनॉमिक डायलॉग (एईडी) का आयोजन 26 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के दौरान पुणे में किया गया है. जिओ इकोनॉमिक्स बियाँड ग्लोबलायझेशन – टेरिफ, टेक्नोलॉजीज ॲन्ड स्ट्रॅटेजिक अलाइनमेंट इस विषय पर आधारित यह आंतरराष्ट्रीय परिषद पहली बार पाषाण स्थित नव-निर्मित पुणे इंटरनॅशनल सेंटर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया जाएगा.

 

इस तीन दिवसीय परिषद में 12 अंतरराष्ट्रीय सत्र आयोजित किए जाएंगे और भारत, भूटान, श्रीलंका,तैवान, सिंगापुर, केनिया,ऑस्ट्रेलिया और नॉर्वे सहित 9 देशों के 45 से अधिक वक्ता भाग लेंगे. इसमें धोरण कर्ता , शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे. यह जानकारी एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2026 के संयोजक ॲम्बेसिडर गौतम बंबावाले (निवृत्त), पुणे इंटरनेशनल सेंटर के विश्वस्त डॉ.अजित रानडे और पीआयसी के संचालक दिनानाथ खोलकर ने दी.

 

पहले दिन पुणे इंटरनॅशनल सेंटर के अध्यक्ष डॉ. रघुनाथ माशेलकर उपस्थितों का स्वागत करेंगे. इसके बाद उद्घाटन समारोह संपन्न होगा. उद्घाटन के बाद ॲम्बेसिडर गौतम बंबावाले की अध्यक्षता में “जियो इकोनॉमिक्स बियॉन्ड ग्लोबलाइजेशन” विषय पर चर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही डॉ. विद्या येरवडेकर विशेष “फायरसाइड चॅट ” कार्यक्रम में भारत बायोटेक के व्यवस्थापकीय संचालक कृष्णा एल्ला इनके साथ बातचीत करेंगी. दूसरे दिन ड्युएल इंटेलिजेंस, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक विकास, धोरणात्मक रक्षा में उच्च तंत्रज्ञान , भारत में रक्षा उत्पादन के लिए तंत्रज्ञान तथा एशिया चीप कॉरिडॉर जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही विशेष “फायरसाइड चॅट” कार्यक्रम में भारत फोर्ज के व्यवस्थापकीय संचालक बाबा कल्याणी इनकी मुलाखत ली जाएगी.

 

तीसरे दिन वैश्विक व्यापार और इंडियन ओशन क्षेत्र में भू-अर्थशास्त्र विषय पर चर्चासत्र आयोजित किए जाएंगे. समारोप कार्यक्रम में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की पूर्व विदेश सचिव ॲम्बेसिडर निरूपमा राव (निवृत्त) उपस्थित रहेंगी. पीआयसी के उपाध्यक्ष डॉ. विजय केलकर इस कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button