पूणेमहाराष्ट्र

आईसीएआई पुणे शाखा के अध्यक्ष बने सीए प्रणव आपटे

आईसीएआई पुणे शाखा के अध्यक्ष बने सीए प्रणव आपटे

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे: दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की पुणे शाखा के अध्यक्ष पद पर सीए प्रणव आपटे का चयन हुआ है। उपाध्यक्ष पद पर सीए निलेश येवलेकर, सचिव पद पर सीए नेहा फडके, कोषाध्यक्ष पद पर सीए नंदकुमार कदम तथा छात्र शाखा ‘विकासा’ के अध्यक्ष पद पर सीए सारिका दिंडोकार को चुना गया है। वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए प्रणव आपटे ने निवर्तमान अध्यक्ष सीए सचिन मिणियार से पदभार ग्रहण किया। कार्यकारिणी सदस्यों में सीए सचिन मिणियार, सीए हृषीकेश बडवे, सीए प्रितेश मुनोत और सीए प्रज्ञा बंब शामिल हैं।

 

कार्यक्रम में आईसीएआई केंद्रीय परिषद सदस्य सीए चंद्रशेखर चितळे, क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए राजेश अग्रवाल, सीए रेखा धामणकर और सीए अभिषेक धामणे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुणे शाखा की ओर से नवनिर्वाचित टीम का अभिनंदन किया गया। सीए सचिन मिणियार ने अपने कार्यकाल में किए गए उपक्रमों और योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर पुणे शाखा तथा ‘विकासा’ छात्र शाखा को दो-दो द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए। उन्होंने सभी सहयोगियों और कर्मचारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

सीए प्रणव आपटे ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के लिए वे सभी सदस्यों के आभारी हैं। उन्होंने बताया कि वर्षभर एआई तकनीक प्रशिक्षण, पर्यावरण अनुकूल पहल और सदस्यों व विद्यार्थियों के लिए उपयोगी नवाचार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुणे शाखा से 12 हजार से अधिक सदस्य और 25 हजार से अधिक विद्यार्थी जुड़े हैं, इसलिए उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

 

फोटो कैप्शन: नवनिर्वाचित पदाधिकारी (बैठे) सीए प्रणव आपटे; खड़े (बाएं से): सीए सारिका दिंडोकार, सीए नंदकुमार कदम, सीए निलेश येवलेकर और सीए नेहा फडके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button