बजाज लाइफ इंश्योरेंस ग्राहकों को अपने माता-पिता के लिए वित्तीय सुरक्षा कवच तैयार करने में कर रही है मदद
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, भारत की निजी क्षेत्र की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, ‘बजाज लाइफ फैमिली प्रोटेक्ट राइडर – पैरेंटल केयर’ के साथ ग्राहकों की ज़रूरतों पर केंद्रित सुरक्षा समाधान के अपने पोर्टफोलियो को और मज़बूत कर रही है। यह एक गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी वाला वैयक्तिक, विशुद्ध रूप से जोखिम से जुड़ा स्वास्थ्य संबंधी राइडर है। इस राइडर से ग्राहकों को अपने माता-पिता के लिए वित्तीय सुरक्षा कवच तैयार करने और जीवन की अनिश्चितताओं के मद्देनज़र आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है।
भारत में, माता-पिता अक्सर आर्थिक रूप से अपने बच्चों पर निर्भर रहते हैं, विशेष रूप से सेवानिवृत्ति के बाद। इसी पृष्ठभूमि में बजाज लाइफ इंश्योरेंस ‘फैमिली प्रोटेक्ट राइडर – पैरेंटल केयर’ की पेशकश करती है, जिससे बीमाधारक की मृत्यु या दुर्घटना के कारण पूरी तरह और हमेशा के लिए विकलांग होने की स्थिति में माता-पिता को आर्थिक सहायता मिलती है।
पात्र जीवन बीमा योजना के साथ उपलब्ध यह राइडर तुरंत आर्थिक मदद और दीर्घकालिक स्तर पर आय समर्थन, दोनों प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे माता-पिता को ज़रूरत पड़ने पर आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है।
बजाज लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, तरुण चुघ ने कहा, “भारत में सुरक्षा योजना का दायरा जीवनसाथी और बच्चों की सुरक्षा से कहीं आगे है। बहुत से लोगों के लिए, अपने माता-पिता की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना भी बेहद महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। ‘फैमिली प्रोटेक्ट राइडर – पैरेंटल केयर’ हमारे सुरक्षा पोर्टफोलियो को मज़बूत करता है। इससे ग्राहकों को किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में तुरंत आर्थिक सहायता और जीवन भर आय लाभ (इनकम बेनिफिट) के ज़रिए उनके माता-पिता के लिए विशेष वित्तीय सुरक्षा कवच तैयार करने में मदद मिलती है।”
इस राइडर को सिर्फ माता या पिता या माता-पिता, दोनों के लिए चुना जा सकता है। बीमाधारक की मृत्यु या दुर्घटना के कारण पूरी तरह और हमेशा के लिए विकलांग होने पर, इस राइडर से निम्नलिखित लाभ मिलता है:
अब तक भुगतान किये गए कुल राइडर प्रीमियम के 105% के बराबर तुरंत एकमुश्त भुगतान।
शुरुआत में ही चुने गए राइडर सम एश्योर्ड के 0.1% से 0.5% के बराबर तक का मासिक आय लाभ, जो माता-पिता को आजीवन मिलता रहेगा।
इस ‘फैमिली प्रोटेक्ट राइडर – पैरेंटल केयर’ के साथ दीर्घकालिक स्तर की जीवन बीमा सुरक्षा और बेहतर होती है। इससे ग्राहकों को अपने माता-पिताओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी भावी ज़रूरतों के लिए निरंतर समर्थन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।


