आर्थिकमहाराष्ट्रमुंबई

इब्रिड होम लोन, ग्राहक अब 65 महीने तक ब्याज दर लॉक कर सकेंगे

इब्रिड होम लोन, ग्राहक अब 65 महीने तक ब्याज दर लॉक कर सकेंगे

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मुंबई महाराष्ट्र

, : घर खरीदना ग्राहक के वित्तीय सफर की बस शुरुआत भर है। इसके बाद के सालों में परिवारों को मासिक ईएमआई के साथ-साथ इंटीरियर, बच्चों की पढ़ाई, बचत और रोजमर्रा के खर्च भी संभालने होते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने आज अपना हाइब्रिड होम लोन लॉन्च करने की घोषणा की, जिसमें ग्राहक 39, 52 या 65 महीने तक अपने होम लोन की ब्याज दर लॉक कर सकते हैं और इन शुरुआती अहम सालों की योजना ज्यादा साफ तरीके से बना सकते हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक में मॉर्गेज विभाग के प्रमुख नकुल सक्सेना ने कहा, “होम लोन कई दशकों तक चल सकता है और इस दौरान ब्याज दरों में कई बार उतार-चढ़ाव आता है। कई कर्जदारों के मन में हर बार दर बदलने पर यही सवाल उठता है कि इसका उनकी इएमआई या घर के बजट पर क्या असर पड़ेगा। समय के साथ आय, प्राथमिकताएं और वित्तीय जिम्मेदारियां बदलने के साथ परिवारों को जिंदगी के जरूरी खर्च भी संभालने होते हैं। ग्राहकों को 65 महीने तक अपनी ब्‍याज दर लॉक करने का विकल्प देकर, कोटक हाइब्रिड होम लोन घर खरीदने के शुरुआती सालों में उन्हें योजना बनाने के लिए एक जरूरी मोहलत देता है।”

यह कैसे काम करता है

 

ग्राहक 39, 52 या 65 महीने की फिक्स्ड-रेट अवधि चुन सकते हैं, जिसके दौरान रेपो रेट बढ़ने पर भी उनकी ब्याज दर और इएमआई नहीं बदलेगी। इससे उन्हें घर और जिंदगी के खर्चों की योजना बनाने के लिए एक तय समय मिलता है। चुनी गई अवधि पूरी होने के बाद, लोन अपने आप फ्लोटिंग-रेट ढांचे में बदल जाता है, जो रेपो रेट के साथ एक तय स्प्रेड पर आधारित होता है, जिसकी जानकारी लोन मंजूर होते समय ही दे दी जाती है।

यह प्रोडक्ट होम लोन और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, दोनों के रूप में उपलब्ध है, और इसकी कीमत बैंक के फ्लोटिंग-रेट होम लोन जितनी ही है। हाइब्रिड ढांचा चुनने पर कोई अलग से प्रीमियम नहीं देना होता।

ब्याज बचत का उदाहरण

उदाहरण: 25 साल की अवधि, 7.60% शुरुआती दर, 65 महीने की फिक्स्ड अवधि और रेपो रेट में मानी गई 125 बेसिक अंकों की बढ़ोतरी।

 

 

यह उदाहरण 1 करोड़ रुपये और 75 लाख रुपये के होम लोन पर आधारित है, जिसमें 25 साल की अवधि, 65 महीने के लिए 7.60% की फिक्स्ड ब्याज दर और इस दौरान रेपो रेट में कुल 125 बेसिक अंकों की बढ़ोतरी मानी गई है, यानी 5.25% से बढ़कर 6.50%। पिछले एक दशक में 6.50% का रेपो रेट सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। असल बचत हर ग्राहक के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। सभी लोन कोटक महिंद्रा बैंक की क्रेडिट और रिस्क मूल्यांकन नीतियों तथा लागू नियम व शर्तों के अधीन हैं।

 

 

 

पात्रता

 

हाइब्रिड होम लोन पूरे भारत में शर्तें पूरी करने वाले नौकरीपेशा और स्वरोजगार करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

मुख्य खासियतें एक नजर में:

· 39, 52 या 65 महीने के लिए फिक्स्ड ब्याज दर

· फिक्स्ड अवधि के दौरान रेपो रेट से जुड़ी बढ़ोतरी से सुरक्षा

· फिक्स्ड-रेट अवधि के दौरान तय ईएमआई

· तुलनीय फ्लोटिंग-रेट होम लोन के मुकाबले कोई प्रीमियम नहीं

· भविष्य के स्प्रेड की पहले से पूरी जानकारी

· फिक्स्ड अवधि के बाद अपने आप फ्लोटिंग-रेट ढांचे में बदलाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button