
महिंद्रा ने पेश की बीई 6 स्पोर्टेक, स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का नया रूप
प्रमुख विशेषताएं
बैटरी ऐज अ सर्विस (बीएएएस) की शुरुआत: नई बीई 6 स्पोर्टेक सीरीज की शुरुआती कीमत बीएएएस के साथ 11.45 लाख रुपये है, जबकि बैटरी की कीमत 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर होगी।
डिजिटल कॉकपिट और टेक सूट्स: तीन स्क्रीन वाले फ्यूचरिस्टिक कोस्ट-टू-कोस्ट कॉकपिट के साथ छह नए टेक सूट्स दिए गए हैं। इनमें गूगल जेमिनी से निर्मित टेक_टॉक शामिल है, जो अगली पीढ़ी का संवादात्मक साथी है और हर ड्राइव को अधिक कनेक्टेड, सहज और आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
बीई 6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन: नई ग्रेफाइट स्टॉर्म एक्सटीरियर फिनिश और पूरी तरह रेसिंग टैन लेदराइट इंटीरियर के साथ।
बीई 6 स्पोर्टेक फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन: बीई 6 स्पोर्टेक सीरीज का ज्यादा स्पोर्टी संस्करण, जिसमें रेसिंग से प्रेरित मूल दो-स्क्रीन कॉकपिट और सिग्नेचर हेलो डिजाइन दिया गया है, जो महिंद्रा की फॉर्मूला ई यात्रा को दर्शाता है।
सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (एसडीवी) क्षमता: स्पोर्टेक सीरीज में पेश किए गए फीचर्स मौजूदा बीई 6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस मालिकों के लिए जनवरी 2027 से चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे।
डिलीवरी की शुरुआत: डिलीवरी 26 अगस्त 2026 को शुभ अवसर ओणम से शुरू होगी।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई, : महिंद्रा ने आज बीई 6 स्पोर्टेक पेश की। यह कंपनी की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी का बिल्कुल नया सीरीज संस्करण है और महिंद्रा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा के अगले चरण को दर्शाता है। बीई 6 की स्पोर्टी प्रकृति और टेक्नोलॉजी में अग्रणी क्षमता को आगे बढ़ाते हुए नई सीरीज ग्राहकों को अनुभवों की अधिक व्यापक रेंज उपलब्ध कराती है।
बीई 6 स्पोर्टेक रेंज के अनावरण के अवसर पर महिंद्रा ने स्पोर्टेक फिलॉसफी के दो अतिरिक्त संस्करण भी पेश किए—टॉप-ऑफ-द-लाइन लॉन्च एडिशन और परफॉर्मेंस पर केंद्रित फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन।
नवंबर 2024 में लॉन्च होने के बाद से बीई 6 ने ग्राहकों और प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है और यह महिंद्रा की सबसे चर्चित ईएसयूवी बन गई है। बीई 6 ने जिस तरह लोगों की भावनाओं को प्रभावित किया है, उससे मालिकों और प्रशंसकों के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव बना है। पल्स गोज़ रोग वह कैंपेन है, जो इसी भावना को दर्शाता है और उस विचार को आगे बढ़ाता है, जिस पर बीई 6 को तैयार किया गया था।
बीई 6 स्पोर्टेक: डिजाइन, टेक्नोलॉजी और अनुभव का नया रूप
स्पोर्टेक को एक अलग सीरीज के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें डिजाइन, टेक्नोलॉजी और अनुभव से जुड़े कई नए सुधार शामिल हैं।
यह 12 आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिनमें चार नए रंग—रोसो इम्पल्सो, रूबी वेलवेट, ग्रेफाइट स्टॉर्म और फायरस्टॉर्म ऑरेंज सैटिन—शामिल हैं। स्पोर्टेक सीरीज को आठ वेरिएंट—वन, टू, थ्री, थ्री+, फोर, एफई, एफई फोर और लॉन्च एडिशन—में पेश किया गया है।
इसे ग्राहकों को परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और ओनरशिप अनुभव के लिहाज से ज्यादा विकल्प देने के लिए डिजाइन किया गया है।
टू वेरिएंट से आगे सभी वेरिएंट में तीन-स्क्रीन वाला कोस्ट-टू-कोस्ट डिस्प्ले दिया गया है, जो कॉकपिट अनुभव को ज्यादा इमर्सिव और फ्यूचरिस्टिक बनाता है। वहीं, मूल रेसिंग-प्रेरित दो-स्क्रीन कॉकपिट और सिग्नेचर हेलो डिजाइन चाहने वाले ग्राहक स्पोर्टेक फ्रीडम एडिशन चुन सकते हैं।
स्पोर्टेक सीरीज के प्रत्येक वेरिएंट में टेक्नोलॉजी से भरपूर कई उन्नत और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। यह बीई 6 ईएसयूवी की मूल अवधारणा—सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (एसडीवी)—के अनुरूप है।
स्पोर्टेक सीरीज में पेश किए गए सभी नए टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर फीचर्स मौजूदा बीई 6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस ग्राहकों के लिए ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। ये अपडेट जनवरी 2027 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगे। ग्राहकों को मिलने वाले फीचर्स का सेट उनके वाहन के मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगा।
माइया और छह टेक सूट्स
छह टेक सूट्स को महिंद्रा की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आर्किटेक्चर (माइया) से शक्ति मिलती है। माइया महिंद्रा के सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (एसडीवी) विजन की आधारशिला है। यह ऐसी सुविधाएं सक्षम करता है, जो वाहन को ग्राहक की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार अधिक सहज, इंटरैक्टिव, सुरक्षित और प्रतिक्रियाशील बनाती हैं।
टेक_टॉक
गूगल जेमिनी से निर्मित टेक_टॉक अगली पीढ़ी का संवादात्मक साथी है, जिसे हर ड्राइव को अधिक कनेक्टेड, सहज और आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
टेक_टॉक 17 विशेष एआई एजेंट्स के जरिए प्राकृतिक संवाद को सक्षम करता है। इसमें 100 से अधिक मुख्य कार्य और 48 ऐप्स का सपोर्ट है, जिनमें शामिल हैं:
वाहन नियंत्रण,नेविगेशन,म्यूजिक,समाचार,टेक_प्ले
यह इंटरैक्टिव अनुभवों का समृद्ध सेट उपलब्ध कराता है, जिसमें शामिल हैं:
कराओके – भारत में पहला ओईएम
इन-कार गेमिंग सूट, बीवाईओडी मोड के साथ – भारत में पहला ओईएम,प्राइवेट ऑडियो
डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस,ग्रूवमी पार्टी,माइलस्टोन,टेक_ड्राइव
यह इंटेलिजेंट व्हीकल कंट्रोल्स के जरिए परफॉर्मेंस और ड्राइविंग डायनेमिक्स को बेहतर बनाता है। इसमें शामिल हैं:
कस्टम ड्राइव मोड
ड्रिफ्ट मोड
ट्राइब ड्राइव
रिवाइव और रिवाइव एसओएस
एक्सेलरेशन बूस्ट, जो केवल फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन में उपलब्ध होगा।
टेक_मी
यह पर्सनलाइजेशन को सिर्फ एक सेटिंग के बजाय अनुभव में बदलता है। इसमें शामिल है:
ऑटो-डिटेक्शन के साथ यूजर प्रोफाइल
टेक_सिक्योर
इंटेलिजेंट मॉनिटरिंग फीचर्स के जरिए सुरक्षा को बेहतर बनाता है, जिनमें शामिल हैं:
सिक्योर360 प्रो – ऑडियो रिले और इंट्रूजन अलर्ट के साथ लाइव व्यू
एनएफसी और डिजिटल कार की – आईफोन, एप्पल वॉच, एंड्रॉयड और सैमसंग स्मार्टफोन के साथ-साथ एनएफसी की कार्ड्स के लिए विस्तारित और सहज सुरक्षित डिजिटल कार की इकोसिस्टम। इसके साथ महिंद्रा कई डिवाइस इकोसिस्टम में कार कनेक्टिविटी कंसोर्टियम (सीसीसी) के अनुरूप डिजिटल कार की सुविधा देने वाली पहली भारतीय ऑटोमोटिव ओईएम बन गई है।
थर्ड स्क्रीन पैरेंटल लॉक
टेक_एक्सटिंग
यह ग्राहकों को नए स्तर का पर्सनलाइजेशन उपलब्ध कराता है, जिसके तहत वे बना सकते हैं:
पर्सनलाइज्ड टेलगेट मैसेजिंग
बीई 6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन
बीई 6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन रेंज के शीर्ष पर है। इसे खास ग्रेफाइट स्टॉर्म एक्सटीरियर और पूरी तरह रेसिंग टैन लेदराइट इंटीरियर से अलग पहचान मिलती है।
बीई 6 स्पोर्टेक फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन
बीई 6 स्पोर्टेक फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन बीई 6 का सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस-केंद्रित संस्करण है। यह महिंद्रा रेसिंग के फॉर्मूला ई कार्यक्रम से प्रेरणा लेता है और इलेक्ट्रिक मोटरस्पोर्ट की भावना को एक खास रोड-गोइंग पैकेज में पेश करता है।
इसका समय भी खास है, क्योंकि महिंद्रा रेसिंग ने हाल के वर्षों में अपने सबसे मजबूत फॉर्मूला ई अभियानों में से एक का प्रदर्शन किया है। मोनाको और टोक्यो में जीत तथा एदोआर्दो मोर्तारा के चार पोल पोजिशन के साथ महिंद्रा रेसिंग ने वैश्विक इलेक्ट्रिक रेसिंग मंच पर अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता को फिर साबित किया है।
यह जुड़ाव लंदन ई-प्रिक्स में और मजबूत होगा, जहां फ्रीडम लिवरी और स्पोर्टेक फ्रीडम एडिशन को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
स्पोर्टेक फ्रीडम एडिशन में मूल बीई 6 हेडलैंप डिजाइन दिया गया है। इसके साथ रेसिंग प्रेरणा को दर्शाने वाले सूक्ष्म तिरंगे रंगों के एक्सेंट के साथ ज्यादा दमदार एक्सटीरियर ट्रीटमेंट मिलता है।
इसके स्पोर्टी चरित्र को और उभारते हुए स्पोर्टेक फ्रीडम एडिशन को नए रोसो इम्पल्सो सहित आकर्षक सैटिन कलर फिनिश में पेश किया जाएगा।
इंटीरियर में विशेष ब्लैक एंड फायरस्टॉर्म ऑरेंज थीम दी गई है। इसके साथ दो-स्क्रीन डिजिटल कॉकपिट और इस एडिशन के लिए खास सिग्नेचर हेलो डिजाइन एलिमेंट दिया गया है।
ज्यादा रोमांचक ड्राइविंग अनुभव चाहने वाले उत्साही ग्राहकों के लिए स्पोर्टेक फ्रीडम एडिशन में एक्सेलरेशन बूस्ट उपलब्ध होगा, जिससे यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 6.44 सेकंड में पकड़ सकेगी। यह ड्राइविंग अनुभव और परफॉर्मेंस को एक अतिरिक्त स्तर तक ले जाएगा।
डॉ. वेलुसामी आर., प्रेसिडेंट, ऑटोमोटिव बिजनेस, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और मैनेजिंग डायरेक्टर, महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड ने कहा:
“इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एक नए चरण में प्रवेश कर रही है। ग्राहक अब किसी ईवी को केवल उसकी रेंज या एक्सेलरेशन के आधार पर नहीं आंकते। वे चाहते हैं कि वाहन अपनी पूरी लाइफ में ज्यादा इंटेलिजेंट, ज्यादा पर्सनल और ज्यादा सक्षम बने। स्पोर्टेक इसी बदलाव को दर्शाता है।
माइया से संचालित यह वाहन एआई, पर्सनलाइजेशन, परफॉर्मेंस और मनोरंजन को इस तरह एक साथ लाता है, जिससे हर यात्रा अधिक सहज बनती है। बीई 6 एक सॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहन है, इसलिए ग्राहकों को डिलीवरी मिलने के बाद भी इसमें लगातार नए बदलाव और सुधार किए जा सकते हैं।
भविष्य ऐसे वाहनों का है, जो अपने मालिकों के साथ विकसित होते रहें। स्पोर्टेक को ठीक इसी उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि ऐसा ओनरशिप अनुभव दिया जा सके, जो इलेक्ट्रिक एसयूवी से ग्राहकों की अपेक्षाओं की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाता रहे।”
प्रताप बोस, चीफ डिजाइन एंड क्रिएटिव ऑफिसर, ऑटो एंड फार्म सेक्टर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा:
“महिंद्रा में डिजाइन सिर्फ स्टाइलिंग तक सीमित नहीं है। इसमें केवल यह शामिल नहीं है कि कोई उत्पाद कैसा दिखता या महसूस होता है, बल्कि यह भी शामिल है कि ग्राहक उसके हर पहलू का अनुभव किस तरह करता है।
यह बात बीई 6 स्पोर्टेक जैसे सॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहन के मामले में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसका डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि हर सतह, हर डिस्प्ले और हर इंटरैक्शन इस बात में योगदान दे कि कार अपने ग्राहक को कैसा महसूस कराती है।
स्पोर्टेक के साथ हम चाहते थे कि केबिन भी एक्सटीरियर जैसा ही आकर्षक और प्रभावशाली अनुभव दे। नया रेसिंग टैन इंटीरियर, कोस्ट-टू-कोस्ट तीन-स्क्रीन डिस्प्ले और हर मटेरियल का चयन मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करते हैं, जो इमर्सिव, प्रोग्रेसिव और स्पष्ट रूप से बीई 6 की पहचान को दर्शाता है। यह ऐसी जगह है, जहां टेक्नोलॉजी का जश्न मनाया गया है, लेकिन ड्राइवर के साथ उसके भावनात्मक जुड़ाव को बनाए रखा गया है।”
नलिनीकांत गोल्लागुंटा, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, ऑटोमोटिव डिवीजन, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड ने कहा, “बीई 6 हमेशा से बोल्ड डिजाइन, स्पोर्टी चरित्र और अलग तरीके से काम करने के साहस का प्रतीक रही है। स्पोर्टेक इसी आधार को आगे बढ़ाता है और परफॉर्मेंस से प्रेरित अनुभवों को इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर बीई 6 की कहानी का अगला अध्याय लिखता है।
यह उन्नत टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा के उत्साह को पहले से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के बारे में है।”



