सीतामढ़ी

नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी ने मनाया 50 वा स्थापना दिवस

नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी ने मनाया 50 वा स्थापना दिवस

सीतामढी बिहार: युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की संस्था नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी द्वारा आज दिनांक 14 नवंबर 2022 को केंद्र कार्यालय परिसर में स्थापना दिवस का आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार गौतम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर बाल दिवस के रूप में उनका स्मरण करते हुए दीप प्रज्वलन करके माल्यार्पण किया गया तदोपरांत जिला युवा अधिकारी द्वारा नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी के स्थापना दिवस की जानकारी सभी आगंतुकों को दिया गया। उन्होंने बताया कि सन 1972 में नेहरू युवा केंद्र की स्थापना किया गया था तत्पश्चात 1987 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन को युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था के रूप में बनाया गया। इस प्रकार नेहरू युवा केंद्र आज अपना 50 वा वर्षगांठ मना रहा है जोकि आज विश्व की सबसे बड़ा और अद्वितीय जमीनी स्तर का युवा संगठन है जो स्वैच्छिकता ,स्वयं सहायता और सामुदायिक भागीदारी के सिद्धांत पर आधारित युवाओं की शक्ति को एकीकृत करता है । नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा मामलों के मंत्रालय के विभिन्न युवा कार्यक्रमों और अन्य मंत्रालयों के समन्वय और सहयोग में कुछ विशेष कार्यक्रमों के साथ युवा विकास के विभिन्न मोर्चों पर काम कर रहा है। अच्छी नागरिकता के मूल्यों को विकसित करने धर्मनिरपेक्ष तरीकों से सोचने और व्यवहार करने कौशल विकास और युवाओं को एक उत्पाद और संगठित व्यवहार अपनाने में मदद करने पर केंद्रित रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के साथी गण उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button