विभागीय लोकशाही दिन में दो प्रकरणों पर हुई सुनवाई
पुणे: विभागीय स्तर पर आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का शासन तंत्र के माध्यम से न्यायपूर्ण और त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को “विभागीय लोकशाही दिन” का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज अतिरिक्त विभागीय आयुक्त कविता द्विवेदी ने दो प्रकरणों पर सुनवाई की।
इस अवसर पर कोल्हापुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी, अपर आयुक्त तुषार ठोंबरे तथा विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिलास्तरीय लोकशाही दिन के दौरान न सुलझ सकीं दो शिकायतों पर आज श्रीमती द्विवेदी ने आवेदकों को अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया तथा सुनवाई की। इनमें पुणे और सोलापुर जिलों की एक-एक शिकायत शामिल थी। जिन मुद्दों पर सुनवाई हुई, उनमें स्वतंत्रता सेनानी वारस प्रमाणपत्र की प्राप्ति तथा खरीदीखत के दस्तावेजों से संबंधित समस्या प्रमुख थीं।



