
प्रतीक गंगणे को ‘आदर्श पत्रकार’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे : सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए निरंतर उल्लेखनीय पत्रकारिता करने वाले पत्रकार प्रतीक गंगणे को संध्या परिवार की ओर से ‘आदर्श पत्रकार’ पुरस्कार प्रदान किया गया। तृप्ती देसाई तथा पूर्व महापौर एवं नगरसेवक प्रशांत जगताप के हाथों उन्हें स्मृति-चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्योति नाळे भी उपस्थित थीं।
तृप्ती देसाई ने कहा कि, “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। प्रतीक गंगणे ने निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता का आदर्श प्रस्तुत किया है तथा समाज के वंचित और सामान्य वर्ग के मुद्दों को लगातार उठाने का कार्य किया है।”
प्रशांत जगताप ने भी गंगणे के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, “सकारात्मक पत्रकारिता समाज को दिशा देने का कार्य करती है। गंगणे ने विकास कार्यों, नागरिकों की समस्याओं और सामाजिक विषयों पर प्रभावी रूप से प्रकाश डाला है।”
प्रतीक गंगणे ने यह सम्मान स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए प्रेरणादायी



